Dealing Rooms Check: रंगों के त्योहार होली से पहले बाजार में हरियाली दिखाई दी यानी कि बाजार में आज तेजी का गहरा हरा रंग देखने को मिला। सेंसेक्स में 500 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल नजर आया। निफ्टी भी 17700 के ऊपर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। जबकि बैंक निफ्टी में जोश कम नजर आया। आज मिडकैप सेगमेंट के शेयर भी हरे निशान में नजर आये। जबकि स्मॉल कैप शेयरों में भी जबरदस्त एक्शन, देखने को मिला। बाजार में आज रियलटी को छोड़ चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। एनर्जी, IT, ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी नजर आई। इसके अलावा आज डीलिंग रूम्स में किन स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा खरीदारी हुई इसकी पड़ताल करने पर पता चला कि आज टाटा मोटर्स और एचएएल के शेयरों में डीलर्स ने सबसे ज्यादा खरीदारी करवाई।
