Stock Market: खबरों के चलते आज के बिग स्टॉक्स बनकर उभरेंगे ये शेयर, जानिए Buy या Sell कौन सी रणनीति बनाएगी पैसा

अनुज सिंघल का कहना है कि CLSA ने खरीदारी की राय के साथ कवरेज शुरू की है और स्टॉक में 708 का टार्गेट दिया है। कंपनी के पास बड़ा और तेजी से बढ़ता TAM है। कंपनी को पहले कदम उठाने का फायदा मिलेगा। ग्रोथ के साथ एक्जिक्यूशन बेहतर हो रहा है और मुनाफे में सुधार दिख रहा है

अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 10:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी कैंसर की नई दवा डेवलप करने की ओर बढ़ी है जो इसके लिए सकारात्मक खबर हैं।

Stock Market:सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में स्विगी (GREEN)

अनुज सिंघल का कहना है कि CLSA ने खरीदारी की राय के साथ कवरेज शुरू की है और स्टॉक में 708 का टार्गेट दिया है। कंपनी के पास बड़ा और तेजी से बढ़ता TAM है। कंपनी को पहले कदम उठाने का फायदा मिलेगा। ग्रोथ के साथ एक्जिक्यूशन बेहतर हो रहा है और मुनाफे में सुधार दिख रहा है। FY24- 27 तक भारतीय क्विक कॉमर्स में 6 गुना का उछाल संभव है। स्विगी को क्विक कॉमर्स में तेजी का बड़ा फायदा संभव है। जोमैटो के मुकाबले सुस्त रहने की उम्मीद, हालांकि ये गैप भाव में शामिल हुआ। अनुज सिंघल ने कहा कि CNBC-आवाज़ पर IPO में निवेश करने की सलाह दी गई थी।


फोकस में IRB इंफ्रा (GREEN)

नवंबर में IRB इंफ्रा और IRB इंफ्रा ट्रस्ट का टोल कलेक्शन बढ़कर 536 करोड़ रुपये रहा। अनुज सिंघल का कहना है कि टोल कलेक्शन में आने वाले महीने में आगे भी ग्रोथ संभव है।

फोकस में BEL (GREEN)

अनुज सिंघल BEL के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि 634 करोड़ रुपये के कई नए ऑर्डर मिले। आकाश मिसाइल सिस्टम का मैंटेनेंस शामिल है। कम्युनिकेशंस इक्विपमेंट, जैमर, EVM का मेंटेनेंस भी शामिल है। FY25 में `8828 Cr के ऑर्डर मिले।

फोकस में टाटा मोटर्स (GREEN)

चाइन फैक्टर और दाम बढ़ोतरी से तेजी संभव है। शेयर अपने 1179 के शिखर से 32% फिसला है। शेयर में 100 WMA के सपोर्ट से खरीदारी देखने को मिली। शेयर में शॉर्ट कवरिंग की गुंजाइश है।

फोकस में ग्लेनमार्क (GREEN)

कंपनी कैंसर की नई दवा डेवलप करने की ओर बढ़ी है जो इसके लिए सकारात्मक खबर हैं। पहले चरण के क्लिनिकल डेटा सामने आए। क्लिनिकल डेटा उत्साह बढ़ाने वाले हैं। Ichnos Glenmark Innovation दवा डेवलप कर रही है।

Chinese Rally Market Cues: क्या ड्रैगन फिर पड़ेगा बुल पर हावी?जानिए अब बाजार में क्या होनी चाहिए आपकी स्ट्रैटेजी

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।