Get App

Tata Motors PV Results: टाटा ग्रुप की कंपनी को ₹3486 करोड़ घाटा, रेवेन्यू 25% गिरा; फोकस में रहेगा स्टॉक

Tata Motors PV Results: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को दिसंबर तिमाही में ₹3486 करोड़ का घाटा हुआ। रेवेन्यू 25 प्रतिशत गिरा। JLR में साइबर इंसिडेंट और एकमुश्त खर्चों का असर दिखा। हालांकि मैनेजमेंट को Q4 में मजबूत सुधार की उम्मीद है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 4:39 PM
Tata Motors PV Results: टाटा ग्रुप की कंपनी को ₹3486 करोड़ घाटा, रेवेन्यू 25% गिरा; फोकस में रहेगा स्टॉक
Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. का शेयर BSE पर 0.3 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ ₹374.15 पर बंद हुआ।

Tata Motors PV Results: टाटा ग्रुप की Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. (TMPVL), ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹3,486 करोड़ का नेट लॉस दर्ज किया। यह Tata Motors Ltd. से डिमर्ज की गई दो इकाइयों में से एक है। टाटा मोटर्स PV को यह नुकसान कई एकमुश्त खर्चों की वजह से हुआ। इसके मुकाबले पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹5,485 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

रेवेन्यू में 25 प्रतिशत की गिरावट

दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹70,108 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 25 प्रतिशत कम है। रेवेन्यू पर सबसे बड़ा असर लग्जरी कार यूनिट Jaguar Land Rover (JLR) में हुए साइबर इंसिडेंट की वजह से पड़ा, जिसका असर तीसरी तिमाही तक प्रोडक्शन पर बना रहा।

टाटा मोटर्स PV का दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड फ्री कैश फ्लो माइनस ₹1,790 करोड़ रहा। इसकी वजह JLR में कम वॉल्यूम और वर्किंग कैपिटल पर पड़ा नकारात्मक असर रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें