Get App

Tata Motors PV Q4 update: JLR की बिक्री में रिकवरी के संकेत, शेयरों पर दिख सकता है असर

Tata Motors PV Q4 update: टाटा मोटर्स के JLR बिजनेस में Q4 के दौरान रिकवरी के संकेत मिले हैं। हालांकि, सालाना आधार पर गिरावट बनी हुई है। प्रीमियम मॉडल्स की हिस्सेदारी बढ़ी है। इस बिजनेस अपडेट का असर कंपनी के शेयरों पर भी दिख सकती है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 02, 2026 पर 9:29 PM
Tata Motors PV Q4 update: JLR की बिक्री में रिकवरी के संकेत, शेयरों पर दिख सकता है असर
Tata Motors का शेयर NSE पर 0.18% की मामूली बढ़त के साथ ₹303.50 पर बंद हुआ।

Tata Motors PV Q4 update: टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल (TMPV) बिजनेस ने बताया कि उसकी ब्रिटिश सब्सिडियरी Jaguar Land Rover (JLR) में सुधार देखने को मिला है। कंपनी के मुताबिक, 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में व्होलसेल और रिटेल वॉल्यूम बेहतर हुए हैं। पूरे वित्त वर्ष में भी सुधार के संकेत दिखे हैं। यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई है।

तेज रिकवरी, लेकिन सालाना गिरावट

टाटा मोटर्स के मुताबिक, चौथी तिमाही में होलसेल वॉल्यूम में पिछली तिमाही के मुकाबले अच्छी रिकवरी हुई। इसकी वजह साइबर इंसिडेंट के बाद प्रोडक्शन का सामान्य होना रहा। हालांकि, सालाना आधार पर वॉल्यूम अब भी कम रहे। क्योंकि बाजार में चुनौतियां बनी रहीं और कुछ पुराने मॉडल्स को प्लान के तहत हटाया गया।

इस तिमाही में होलसेल वॉल्यूम 95,300 यूनिट रहे, चीन के Chery JLR जॉइंट वेंचर को छोड़कर। यह पिछले साल के मुकाबले 14.5% कम है, लेकिन तीसरी तिमाही के मुकाबले 61.1% ज्यादा है। यूरोप में 4.1% की ग्रोथ दर्ज हुई, जबकि UK, नॉर्थ अमेरिका, चीन, ओवरसीज मार्केट्स और MENA में गिरावट रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें