Tata Motors November Auto sales- Tata Motors ने अपने ऑटो बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। नवंबर में टाटा मोटर्स (Tata Motors ) की बिक्री सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने नंवबर 2022 में कुल 75,478 वाहन बेचे हैं जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने 62,192 वाहन बेचे थे। बता दें कि CNBC-TV18 ने अनुमान लगाया था कि नवंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री 73,966 यूनिट रह सकती है।
नवंबर 2022 में कंपनी की कुल कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में सालाना आधार पर 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 29,053 पर रही है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने कुल 32,245 यूनिट बेची थी।
नवंबर 2022 में Tata Motors की कुल पर्सनल व्हीकल की बिक्री में सालाना आधार पर 55 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 46,425 पर रही है जबकि नवंबर 29,947 में कंपनी ने कुल 32,245 यूनिट बेची थी।
बता दें कि नवंबर 2022 में कंपनी की कुल घऱेलू बिक्री 73,467 यूनिट रही है जो कि नवंबर 2021 में 58,073 यूनिट रही थी। सालाना आधार पर देखें तो नवंबर 2022 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 27 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
नवंबर 2022 में आयशर मोटर्स की कुल घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 40 फीसदी बढ़कर 4,483 यूनिट रही है जबक नवंबर 2021 में कंपनी ने 3,184 वाहने बेची थी। वहीं कंपनी VECV सेल्स सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 4,903 यूनिट पर रही है जबकि 2021 में कंपनी ने 4,085 यूनिट बेची थी।
नवंबर में मारुति सुजुकी (Maruti) की बिक्री सालाना आधार पर 14.4 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने नंवबर 2022 में कुल 1.59 लाख यूनिट बेचे है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने 1.39 लाख यूनिट बेचे थे। बता दें कि CNBC-TV18 ने अनुमान लगाया था कि नवंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री 1.68 लाख यूनिट रह सकती है।
नवंबर 2022 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 18.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। नवंबर 2022 में कंपनी ने कुल 1.39 लाख यूनिट बेचे है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने कुल 1.18 लाख यूनिट बेचे थे।
वहीं नवंबर में मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली है। नवंबर 2022 में मारुति सुजुकी के कुल एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 7.7 फीसदी की गिरावट आई है और यह 19,738 यूनिट पर रही है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने कुल 21,393 वाहने एक्सपोर्ट की थी।