Get App

Tata Motors ने छुआ नया 52-वीक हाई, इन 2 कारणों से स्टॉक में हो रही जमकर खरीदारी, ब्रोकरेज ने भी बढ़ाया टारगेट प्राइस

Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के शेयर बुधवार 28 जून को दोपहर के कारोबार में करीब 3% उछलकर अपने पिछले एक साल के नए उच्चतम स्तर 589.30 रुपये पर पहुंच गए। टाटा मोटर्स के शेयर 2 कारणों से फोकस में बने हुए हैं। पहला इसकी लग्जरी सहयोगी कंपनी 'जगुआर एंड लैंड रोवर (JLR)' की ग्रोथ संभावनाएं बेहतर हुई हैं। दूसरा, इसकी सहायक कंपनी Tata Tech को अपना IPO लाने की मंजूरी मिल गई है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jun 28, 2023 पर 2:57 PM
Tata Motors ने छुआ नया 52-वीक हाई, इन 2 कारणों से स्टॉक में हो रही जमकर खरीदारी, ब्रोकरेज ने भी बढ़ाया टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने Tata Motors का टारगेट प्राइस करीब 8 फीसदी बढ़ा दिया है

Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के शेयर बुधवार 28 जून को दोपहर के कारोबार में करीब 3% उछलकर अपने पिछले एक साल के नए उच्चतम स्तर 589.30 रुपये पर पहुंच गए। टाटा मोटर्स के शेयर 2 कारणों से फोकस में बने हुए हैं। पहला इसकी लग्जरी सहयोगी कंपनी 'जगुआर एंड लैंड रोवर (JLR)' की ग्रोथ संभावनाएं बेहतर हुई हैं। दूसरा, इसकी सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की मंजूरी मिलना। इन दोनों कारणों से हाल में Tata Motors के शेयरों में खरीदारी बढ़ी है।

इसके अलावा हाल ही में विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने टाटा मोटर्स के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाया, जिससे इसे लेकर सेंटीमेंट और मजबूत हुआ है। CLSA ने टाटा मोटर्स का टारगेट प्राइस करीब 8 प्रतिशत बढ़ाकर 690 रुपये कर दिया है। यह मंगलवार के बंद भाव से इस शेयर में करीब 20 फीसदी की और तेजी आने की संभावना जताता है।

CLSA का मानना ​​है कि सभी बिजनेसों में बोहतर कैश मैनेजमेंट और कमर्शियल वाहनों की स्थिर घरेलू मांग के साथ मजबूत एग्जिक्यूशन से कंपनी के ग्रोथ में मदद मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "JLR की रिटेल बिक्री मई में मजबूत गति से बढ़ी है और मौजूदा वित्त वर्ष में इसका EBIT (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट एंड टैक्स) मार्जिन 6 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।"

इसे ध्यान में रखते हुए, ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए टाटा मोटर्स के लिए अपने अर्निंग अनुमानों को 11-18 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें