Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स के शेयर सोमवार 13 मई को शुरुआती कारोबार में करीब 10 फीसदी तक गिर गए। कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे शेयर बाजार को खुश करने में नाकाम रहे हैं। ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के नतीजों को लेकर मिलाजुल नजरिया दिया है और मांग के आगे भी इसी रफ्तार से जारी रहने पर संदेह जताया है। टाटा मोटर्स का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 3 गुना से भी अधिक बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 222 फीसदी बढ़कर 17,407 करोड़ रुपये रहा।
