Get App

Tata Motors का शेयर देख सकता है 64% तक तेजी, मैक्वेरी ने दिया 'आउटपरफॉर्म' करार; नोमुरा और मॉर्गन स्टेनली का क्या है रुख

Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स पर कवरेज करने वाले 36 विश्लेषकों में से 22 ने "बाय" रेटिंग दी है, 9 ने "होल्ड" कहा है, जबकि 5 ने स्टॉक पर "सेल" रेटिंग दी है। मैक्वेरी ने अपने नोट में लिखा है कि JLR की अर्निंग्स ट्राजेक्टरी और कैश फ्लो, डॉमेस्टिक कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में ग्रोथ और पैसेंजर व्हीकल मार्जिन टाटा मोटर्स के लिए अब से ट्रैक करने के लिए प्रमुख फैक्टर हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 09, 2025 पर 4:09 PM
Tata Motors का शेयर देख सकता है 64% तक तेजी, मैक्वेरी ने दिया 'आउटपरफॉर्म' करार; नोमुरा और मॉर्गन स्टेनली का क्या है रुख
नोमुरा ने टाटा मोटर्स के लिए 990 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस पर "बाय" रेटिंग दी है।

Tata Motors Stock Price: टाटा मोटर्स के शेयर मौजूदा स्तर से 64% तक उछल सकते हैं। ऐसा अनुमान ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने जताया है। ब्रोकरेज ने टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयर पर "आउटपरफॉर्म" रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1,278 रुपये प्रति शेयर रखा है। यह बीएसई पर शेयर के ​9 जनवरी को बंद भाव से लगभग 64 प्रतिशत ज्यादा है। 9 जनवरी को कारोबार बंद होने पर शेयर लगभग 2 प्रतिशत टूटकर 780.05 रुपये पर सेटल हुआ है।

मैक्वेरी ने कहा कि JLR की तीसरी तिमाही की बिक्री के आंकड़ों के लिए मुख्य सकारात्मक बात इसका हेल्दी प्रोडक्ट मिक्स था, जिसमें प्रीमियम मॉडल कुल बिक्री का 70% हिस्सा थे। दिसंबर 2023 तिमाही में यह आंकड़ा 62% और सितंबर 2024 तिमाही में 67% था। मैक्वेरी ने अपने नोट में लिखा है कि JLR की अर्निंग्स ट्राजेक्टरी और कैश फ्लो, डॉमेस्टिक कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में ग्रोथ और पैसेंजर व्हीकल मार्जिन टाटा मोटर्स के लिए अब से ट्रैक करने के लिए प्रमुख फैक्टर हैं।

मॉर्गन स्टेनली, नोमुरा को ​क्या उम्मीद

मॉर्गन स्टेनली को भी टाटा मोटर्स के शेयरों में 15% की वृद्धि की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने 920 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ "इक्वलवेट" रेटिंग बरकरार रखी है। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि तीसरी तिमाही के लिए JLR का होलसेल वॉल्यूम उनके अनुमानों से आगे रहा। मॉर्गन स्टेनली को चालू तिमाही के मामले में JLR के लिए 9.6% EBIT मार्जिन की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें