TATA POWER Share: दूसरी तिमाही में बेहतर नतीजों से टाटा पावर (TATA POWER ) का शेयर 3 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। दूसरी तिमाही में कंपनी के मार्जिन में 4% से ज्यादा का उछाल आया है। टाटा पावर के शेयर पर मॉर्गन स्टैनली ने "ओवरवेट" नजरिया दिया है। सुबह 10.45 बजे के आसपास टाटा पावर का शेयर एनएसई पर 12.60 रुपये यानी 2.96 फीसदी की बढ़त के साथ 439.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
