Tata Power के शेयर में आ सकती है 27% तक गिरावट! HSBC ने घटाई रेटिंग

Tata Power Stock Price: मार्च 2024 तिमाही में टाटा पावर का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,046 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में टाटा पावर का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा बढ़कर रिकॉर्ड 4,280 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 3,810 करोड़ रुपये था। बोर्ड ने शेयरधारकों को 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है

अपडेटेड May 10, 2024 पर 3:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HSBC का कहना है कि टाटा पावर की चौथी तिमाही की आय अनुमान से कम रही लेकिन असाधारण अन्य आय ने प्रॉफिटेबिलिटी को सपोर्ट किया।

Tata Power Share Price: टाटा पावर के वित्तीय नतीजे सामने आने के बाद विदेशी ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने टाटा पावर के शेयर के​ लिए रेटिंग घटाकर 'रिड्यूस' कर दी है। हालांकि टारगेट प्राइस पहले के स्तर से बढ़ा दिया है। मार्च 2024 तिमाही में टाटा पावर का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,046 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। एक साल पहले 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 939 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा हुआ था। मार्च 2024 तिमाही में टाटा पावर की कुल आय बढ़कर 16,463.94 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 13,325.30 करोड़ रुपये थी।

एचएसबीसी का कहना है कि टाटा पावर की चौथी तिमाही की आय अनुमान से कम रही लेकिन असाधारण अन्य आय ने प्रॉफिटेबिलिटी को सपोर्ट किया। एचएसबीसी का मानना है कि टाटा पावर की भविष्य की कमाई में वृद्धि, कॉम्पिटीटिव इंटेंसिटी और कोयले की कीमतों के अलावा सरकारी मंजूरी पर निर्भर है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस को पिछले स्तर से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। हालांकि यह शेयर के 8 मई को बीएसई पर बंद भाव से 27 प्रतिशत से ज्यादा नीचे है।

गोल्डमैन सैक्स को टाटा पावर शेयर 45% तक गिरने का अनुमान


हाल ही में, ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने कहा था कि उसे उम्मीद है कि अगले 12 महीनों में टाटा पावर का स्टॉक 45% तक गिर जाएगा। गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि मौजूदा बाजार मूल्य पर टाटा पावर के शेयरों द्वारा ऑफर किया जाने वाला रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो "प्रतिकूल" है। पिछले छह महीनों में स्टॉक की कीमत में 64% और पिछले 12 महीनों में 100% की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, टाटा पावर के शेयर मार्च 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष की अनुमानित आय के लगभग 35 गुना पर कारोबार कर रहे हैं, जो ऐतिहासिक प्राइस टू अर्निंग रेशियो से काफी अधिक है।

Tata Power को कवर करने वाले 21 विश्लेषकों में से 8 ने 'बाय' रेटिंग दी है, 3 ने शेयर को 'होल्ड' करने की सलाह दी है और 10 ने 'बेचने' की सलाह दी है। विश्लेषकों के बीच आम सहमति यह बताती है कि स्टॉक मौजूदा स्तर से 20% गिर सकता है।

10 मई को शेयर की चाल

10 मई को बीएसई पर टाटा पावर के शेयर में गिरावट है। इंट्रा डे में शेयर 2 प्रतिशत तक नीचे आया। हालांकि बाद में यह लाल निशान में फ्लैट लेवल पर ट्रेड करने लगा। कंपनी का मार्केट कैप 1.31 लाख करोड़ रुपये है। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में टाटा पावर का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा बढ़कर रिकॉर्ड 4,280 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 3,810 करोड़ रुपये था। कुल आय बढ़कर 63,272.32 करोड़ रुपये रही, जो 2022-23 में 56,547.10 करोड़ रुपये थी। टाटा पावर के बोर्ड ने शेयरधारकों को 1 रुपये फेस वैल्यू के हर शेयर पर 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। रिकॉर्ड डेट 4 जुलाई, 2024 तय की गई है।

Asian Paints के Q4 नतीजों से ब्रोकरेज नाखुश, रेटिंग और टारगेट प्राइस पर क्या रुख

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।