100 अरब डॉलर के टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस, इसी ग्रुप की डिजिटल कॉमर्स इकाई,टाटा डिजिटल में 40 करोड़ डॉलर की पूंजी डालने की तैयारी में है। टाटा ग्रुप की योजनाओं की जानकारी रखने वाले सूत्रों से मनीकंट्रोल को ये जानकारी मिली है। कंपनी के डिजिटल कारोबार में बिगबास्केट,टाटा 1एमजी और टाटा क्लिक जैसे कंज्यूमर प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
