Get App

Tata Steel का मेगा मर्जर प्लान: निवेशकों के लिए यह खबर अच्छी या बुरी? जानिए प्रमुख ब्रोकरेज हाउसों की राय

प्रमुख ब्रोकरेज ने हाउसों ने टाटा स्टील में 7 अन्य कंपनियों की विलय योजना की समयसीमा तय नहीं होने और इसके वित्तीय फायदों को लेकर अस्पष्टता की स्थिति में अपने टारगेट प्राइस या रेटिंग में बदलाव नहीं किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2022 पर 6:06 PM
Tata Steel का मेगा मर्जर प्लान: निवेशकों के लिए यह खबर अच्छी या बुरी? जानिए प्रमुख ब्रोकरेज हाउसों की राय
टाटा ग्रुप ने अपनी 7 मेटल कंपनियों का Tata Steel में विलय करने का ऐलान किया है

टाटा ग्रुप (Tata Group) ने अपनी 7 मेटल कंपनियों का टाटा स्टील (Tata Steel) में विलय करने का ऐलान किया है। अधिकतर ब्रोकरेज की माने तों, इस विलय का लंबी अवधि में टाटा स्टील के वित्तीय प्रदर्शन पर कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। हालांकि ब्रोकरेज ने फिलहाल टाटा स्टील के शेयरों के लिए कोई टारगेट प्राइस रखने या उसकी रेटिंग में बदलाव करने से परहेज किया है। उन्होंने कहा कि विलय की समयसीमा अभी तय नहीं है और साथ ही इसके वित्तीय फायदों को लेकर भी स्पष्टता नहीं है। ऐसे में इनका इंतजार अभी अच्छा विकल्प होगा।

टाटा स्टील ने पिछले हफ्ते एक बयान में कहा था कि वह जिन 7 सात कंपनियों का टाटा स्टील में विलय करने वाली है, उनमें से 4 कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं। इनमें Tata Steel Long Products, The Tinplate Company of India, Tata Metaliks और TRF Limited शामिल है। इसके अलावा Indian Steel & Wire Products, Tata Steel Mining और S&T Mining Company का भी विलय होगा, जो शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं हैं।

आइए जानते हैं कि इस खबर के बाद ब्रोकरेज ने टाटा स्टील के शेयरों को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी है-

जे पी मॉर्गन (JP Morgan)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें