हल्की कमजोरी के साथ बाजार में बेहद सीमित दायरे का कारोबार दिखाई दिया। निफ्टी में 100 और निफ्टी बैंक में करीब 300 अंकों का दायरा देखने को मिल रहा है। टॉप एफएंडओ गेनर्स में एचपीसीएल, एमएंडएम और बजाज ऑटो के शेयर शामिल नजर आये। वहीं निफ्टी में बीपीसीएल, टाइटन, पावर ग्रिड, एनटीपीसी के शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में हिंडाल्को, एचडीएफसी और डॉ रेड्डीज के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज sharadmishra.com के शरद मिश्रा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
