Get App

Tata Group Stocks: इस टाटा कंपनी ने मचाया धमाल, बिग प्लान पर चहके निवेशक, धड़ाधड़ खरीद रहे शेयर, आपके पास है?

Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों पर आज निवेशक टूट पड़े जिसके चलते भाव तेजी से ऊपर भाग गए। निवेशकों की इस खरीदारी की वजह टाटा कंपनी का बिग प्लान है जिसके तहत यह न सिर्फ अपनी क्षमता बढ़ा रही है बल्कि साझेदारी और अधिग्रहण के जरिए अपना विस्तार भी कर रही है। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और कंपनी का पूरा प्लान क्या है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 11, 2025 पर 3:59 PM
Tata Group Stocks: इस टाटा कंपनी ने मचाया धमाल, बिग प्लान पर चहके निवेशक, धड़ाधड़ खरीद रहे शेयर, आपके पास है?
Tata Steel Share Price: टाटा ग्रुप की स्टील कंपनी टाटा स्टील के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा और यह निफ्टी 50 के टॉप गेनर में शुमार रहा।

Tata Steel Share Price: टाटा ग्रुप की स्टील कंपनी टाटा स्टील के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा और यह निफ्टी 50 के टॉप गेनर में शुमार रहा। इसमें यह तेजी टाटा स्टील के व्यापक कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) प्लान, क्षमता बढ़ाने के लिए कई रणनीतिक शुरुआत, कच्चे माल को लेकर उठाए गए कदम और जियोग्राफिक विस्तार से सपोर्ट मिला है। कंपनी की रणनीति ने निवेशकों को खुश कर दिया और यह 2% से अधिक उछल गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.56% की बढ़त के साथ ₹166.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.71% उछलकर ₹166.60 तक पहुंचा था।

इन वजहों से Tata Steel के शेयरों पर टूट पड़े निवेशक

टाटा स्टील की विस्तार योजना ने इसके शेयरों को पंख लगा दिए हैं। इसकी योजना एक अहम हिस्सा नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) यूनिट का विस्तार है जिसे लेकिर टाटा स्टील की योजना क्षमता 4.8 MTPA (मीट्रिक टन पर एनम) बढ़ाकर कुल 5.8 एमटीपीए तक ले जाना चाहती है, और भविष्य में इसे 10 एमटीपीए तक पहुंचाने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी ओडिशा में 2.5 एमटीपीए की थिन-स्लैब कास्टर और रोलिंग फैसिलिटी सेटअप करेगी। साथ ही महाराष्ट्र में यह 7 लाख टन की हॉट-रोल पिकलिंग और गैल्वनाइजिंग लाइन भी बनाएगी, ताकि डाउनस्ट्रीम ऑपरेशंस को मजबूत किया जा सके।

मौजूदा क्षमताओं के विस्तार के साथ कंपनी ने साझेदारियां भी की हैं, जिससे शेयरों को सपोर्ट मिला है। महाराष्ट्र में टाटा स्टील ने माइनिंग, लॉजिस्टिक्स, स्लरी पाइपलाइंस, पेलेटाइजेशन और स्टीलमेंकिंग को लेकर लॉयड मेटल्स एंड एनर्जी के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। इस साझेदारी का अहम हिस्सा एक नई 6 एमटीपीए ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट है, जिसे दो चरणों में बनाया जाएगा। इससे कंपनी की पश्चिम भारत में मौजूदगी मजबूत होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें