Tata Steel Target Price: मोतीलाल ओसवाल की खरीदने की सलाह, ₹220 का टारगेट दिया

Tata Steel Target Price: टाटा स्टील के शेयर पर Motilal Oswal ने BUY रेटिंग दोहराते हुए ₹220 का टारगेट दिया है। स्टील कीमतों में मजबूती और बढ़ती क्षमता से कंपनी की कमाई को सहारा मिलने की उम्मीद है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 4:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Motilal Oswal के मुताबिक Tata Steel के भारतीय कारोबार में स्टील की कीमतों में मजबूती से कमाई को सपोर्ट मिल सकता है।

Tata Steel Target Price: ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Tata Steel के शेयर पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग दोहराई है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹220 का टारगेट प्राइस दिया है। यह मंगलवार के बंद भाव ₹184.84 के मुकाबले करीब 19% ऊपर है।

₹220 का टारगेट क्यों?

Motilal Oswal के मुताबिक Tata Steel के भारतीय कारोबार में स्टील की कीमतों में मजबूती से कमाई को सपोर्ट मिल सकता है। सितंबर 2026 में घरेलू HRC की कीमत 7% बढ़कर करीब ₹62,000 प्रति टन पहुंच गई है। वहीं रीबार की कीमत भी जून के ₹48,850 से बढ़कर ₹56,800 प्रति टन हो गई है।


ब्रोकरेज का मानना है कि बेहतर स्टील कीमतें हाल में बढ़ी इनपुट लागत के असर को काफी हद तक संभाल सकती हैं। हालांकि, आगे मुनाफे का मार्जिन बनाए रखने के लिए स्टील की कीमतों में मजबूती और स्थिरता जरूरी होगी।

टाटा स्टील क्षमता बढ़ा रही है

Tata Steel भारत में अपनी स्टील क्षमता को FY26 के 27.4 मिलियन टन सालाना से बढ़ाकर FY31 तक 40 मिलियन टन करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए करीब ₹16,000 करोड़ सालाना कैपेक्स की प्रतिबद्धता बताई गई है। Kalinganagar Phase-III के बाद वहां क्षमता 13 मिलियन टन तक पहुंचने का लक्ष्य है।

कमाई में भी सुधार का अनुमान

Motilal Oswal के अनुमान के मुताबिक Tata Steel का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू FY27 में ₹2.64 लाख करोड़ और FY28 में ₹2.79 लाख करोड़ हो सकता है। यह FY26 के ₹2.32 लाख करोड़ था। इसी दौरान EBITDA ₹34,400 करोड़ से बढ़कर FY27 में ₹40,300 करोड़ और FY28 में ₹43,900 करोड़ रहने का अनुमान है।

टाटा स्टील के लए यूरोप का कारोबार हालांकि जोखिम बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक वहां कमाई स्टील स्प्रेड, एनर्जी कॉस्टऔर रेगुलेटरी फैसलों पर निर्भर रहेगी।

NSE IPO में शेयर नहीं बेचे, अब नारायण मूर्ति और अजीम प्रेमजी समेत चार के पास ₹26000 करोड़ की होल्डिंग

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।