Tata Steel को पोर्ट टैलबोट में इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस लगाने के लिए मिली मंजूरी, बचेंगी 5000 नौकरियां; शेयर में तेजी

Tata Steel Share Price: यह 1.25 अरब पाउंड का निवेश दशकों में यूके स्टील उद्योग में किया गया सबसे महत्वपूर्ण निवेश है। यह सुविधा हाई क्वालिटी वाले स्टील उत्पादन को सुरक्षित करेगी, हजारों नौकरियों को बचाएगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए पोर्ट टैलबोट में स्टील निर्माण की रक्षा करेगी

अपडेटेड Feb 19, 2025 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पारंपरिक ब्लास्ट फर्नेस स्टीलमेकिंग से EAF टेक्नोलॉजी में बदलाव से साइट पर CO2 उत्सर्जन में 90% की कमी आएगी।

नीथ पोर्ट टैलबोट काउंसिल प्लानिंग कमेटी ने पोर्ट टैलबोट में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF) लगाने के टाटा स्टील यूके के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट का मकसद 5,000 नौकरियों को बचाना और साइट के कार्बन फुटप्रिंट को काफी कम करना है। इसमें यूके सरकार की ओर से 50 करोड़ पाउंड की मदद रहेगी। पूरा प्रोजेक्ट 1.25 अरब पाउंड का है। इस अपडेट के बाद टाटा स्टील के शेयर में 19 फरवरी को तेजी है।

शुरुआती कारोबार में शेयर BSE पर 1.7 प्रतिशत तक चढ़कर 136.85 रुपये के हाई तक गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 135.85 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.69 लाख करोड़ रुपये है।

साइट पर CO2 उत्सर्जन में आएगी 90% की कमी


पारंपरिक ब्लास्ट फर्नेस स्टीलमेकिंग से EAF टेक्नोलॉजी में बदलाव से साइट पर CO2 उत्सर्जन में 90% की कमी आएगी। यह यूके के कुल डायरेक्ट CO2 उत्सर्जन के 1.5% के बराबर है। टाटा स्टील यूके के सीईओ राजेश नायर का कहना है, 'हमें पोर्ट टैलबोट में सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग के लिए अप्रूवल मिलने पर बहुत खुशी है। चुनौतीपूर्ण वैश्विक बाजार के बीच, यह प्रोजेक्ट के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है और हम 2027 के अंत से शुरू होने वाले इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस से पहले इस गर्मी में साइट पर बड़े पैमाने पर काम शुरू करने के लिए कमिटेड हैं।'

आगे कहा कि यह 1.25 अरब पाउंड का निवेश दशकों में यूके स्टील उद्योग में किया गया सबसे महत्वपूर्ण निवेश है। यह सुविधा हाई क्वालिटी वाले स्टील उत्पादन को सुरक्षित करेगी, हजारों नौकरियों को बचाएगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए पोर्ट टैलबोट में स्टील निर्माण की रक्षा करेगी।"

कैसे काम करता है इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस

टाटा स्टील यूके की ओर से प्लानिंग एप्लीकेशन में इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस, सेकेंडरी स्टीलमेकिंग के लिए दो नए लैडल मेटलर्जी फर्नेस और सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की इजाजत मांगी गई थी। इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस मुख्य रूप से स्क्रैप स्टील को पिघलाने के लिए बिजली का इस्तेमाल करता है। इसके लिए आयातित लौह अयस्क और कोयले की जरूरत नहीं होती।

साइट के पुराने हो चुके लोहे और स्टील बनाने वाले एसेट्स पिछले साल बंद कर दिए गए थे। दिसंबर 2024 में कंपनी ने ग्रीन स्टील की सप्लाई के लिए जेसीबी के साथ एक समझौता किया। जनवरी 2025 में कंपनी ने सर रॉबर्ट मैकअल्पाइन को प्रोजेक्ट के मुख्य वर्क कॉन्ट्रैक्टर के रूप में नियुक्त किया। पिछले साल अक्टूबर में टाटा स्टील ने नए फर्नेस की सप्लाई के लिए दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरर टेनोवा को नियुक्त किया।

FII Returns! 11 सत्रों की लगातार बिकवाली के बाद लौटे विदेशी निवेशक, ₹4786.56 करोड़ के शेयरों नेट खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।