नीथ पोर्ट टैलबोट काउंसिल प्लानिंग कमेटी ने पोर्ट टैलबोट में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF) लगाने के टाटा स्टील यूके के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट का मकसद 5,000 नौकरियों को बचाना और साइट के कार्बन फुटप्रिंट को काफी कम करना है। इसमें यूके सरकार की ओर से 50 करोड़ पाउंड की मदद रहेगी। पूरा प्रोजेक्ट 1.25 अरब पाउंड का है। इस अपडेट के बाद टाटा स्टील के शेयर में 19 फरवरी को तेजी है।
