Get App

₹8.77 लाख करोड़ साफ, 1124 प्वाइंट्स टूटा Sensex, इन सेक्टर्स के भारी दबाव में Nifty आया 22800 के नीचे

Sensex-Nifty closes deep red: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 28 सितंबर को मार्केट में ऐसा दबाव आया कि सेंसेक्स और निफ्टी संभल ही नहीं पाए और भारी गिरावट के साथ बंद हुए। हर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स आज लाल रहे। इस दबाव में आज निवेशकों की दौलत ₹8 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 4:04 PM
₹8.77 लाख करोड़ साफ, 1124 प्वाइंट्स टूटा Sensex, इन सेक्टर्स के भारी दबाव में Nifty आया 22800 के नीचे
Sensex-Nifty closes deep red: सेंसेक्स और निफ्टी आज गहरे लाल बंद हुए।

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़ते तनाव ने दुनिया भर के अधिकतर बाजारों में ऐसी उथल-पुथल मचाई कि इसकी आंच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी महसूस हुई। सेंसेक्स 1100 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया और निफ्टी भी 22800 के नीचे आ गया और भारी गिरावट के साथ ये बंद भी हुए। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का भारी दबाव दिखा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉल कैप 100 डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक टूट गए। शेयर मार्केट की इस तबाही में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹8 लाख करोड़ से अधिक कम हो गया यानी कि निवेशकों की दौलत ₹8 लाख करोड़ से अधिक घट गई।

सेक्टरवाइज मार्केट पर आज सबसे तगड़ा दबाव सरकारी बैंकों ने बनाया, जिसका निफ्टी इंडेक्स 3% से अधिक टूट गया। इसमें प्राइवेट बैंक, ऑटो और मेटल सेक्टर ने भी इसका साथ दिया, जिनके निफ्टी इंडेक्स डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक नीचे आए। एफएमसीजी और प्राइवेट बैंकों का निफ्टी इंडेक्स भी डेढ़ फीसदी कमजोर हुआ तो निफ्टी रियल्टी 2% से अधिक नीचे आया। सभी सेक्टर के इंडेक्स आज लाल रहे।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 28 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1124.02 प्वाइंट्स यानी 1.52% की गिरावट के साथ 72,771.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 360.25 प्वाइंट्स यानी 1.56% की फिसलन के साथ 22,780.25 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1179.51 प्वाइंट्स टूटकर 72,716.23 और निफ्टी भी 378.30 प्वाइंट्स गिरकर 22,762.20 तक आ गया था।

निवेशकों के ₹8.77 लाख करोड़ स्वाहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें