Get App

Vodafone Idea Share Price: टेलिकॉम स्टॉक में जबरदस्त सेलिंग प्रेशर, कीमत 5% गिरी; 6 महीनों में दिखी 50% तेजी

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया में सरकार के पास लगभग 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने शुक्रवार, 25 सितंबर को कुछ चुनिंदा पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज प्लान्स के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर का ऐलान किया था

Ritika Singhअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 4:09 PM
Vodafone Idea Share Price: टेलिकॉम स्टॉक में जबरदस्त सेलिंग प्रेशर, कीमत 5% गिरी; 6 महीनों में दिखी 50% तेजी
Vodafone Idea का शेयर 6 महीनों में 50 प्रतिशत बढ़ा है।

28 सितंबर को शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के बीच वोडाफोन आइडिया का शेयर भी दिन में 5.6 प्रतिशत तक लुढ़का। BSE पर भाव 13.45 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 13.47 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1.45 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर में आई तगड़ी गिरावट की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

कंपनी ने शुक्रवार, 25 सितंबर को कुछ चुनिंदा पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज प्लान्स के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर का ऐलान किया था। यह ऑफर 501 रुपये से शुरू होने वाले पोस्टपेड प्लान्स, सालाना प्रीपेड अनलिमिटेड डेटा प्लान्स और 451 रुपये से शुरू होने वाले कॉर्पोरेट प्लान्स (एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए) के लिए लागू है।

नोमुरा ने वोडाफोन आइडिया के शेयर के लिए 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि बेहतर होते ऑपरेटिंग मेट्रिक्स के बीच कंपनी का EBITDA 15 प्रतिशत CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ेगा।

Vodafone Idea का शेयर एक साल में करीब 70 प्रतिशत चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें