Indian Hotels Company Share: अगर आप नए साल 2025 में निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। IHCL के शेयरों में बीते शुक्रवार को 2.01 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 805.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1.14 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 894.15 रुपये और 52-वीक लो 450.55 रुपये है।
इंडियन होटल्स ने घोषणा की है कि उसके बोर्ड की बैठक 17 जनवरी को होगी, जिसमें दिसंबर तिमाही और 9 महीनों के लिए नतीजों की घोषणा की जाएगी। इस शेयर ने पिछले एक साल में 75 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया है।
Indian Hotels Company पर ब्रोकरेज की राय
लीडिंग ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने IHCL के शेयरों के लिए अपना टारगेट प्राइस 100 रुपये बढ़ा दिया है। जेफरीज ने कहा कि भारत में ट्रैवल डिमांड स्वस्थ बनी हुई है, इसलिए इस सेक्टर में IHCL उनका पसंदीदा शेयर है। यह एक भारतीय हॉस्पिटैलिटी कंपनी है। फेमस ताज होटल्स चेन का स्वामित्व टाटा ग्रुप की इस कंपनी के पास है।
जेफरीज के अनुसार, चक्रीय बिजनेस में इंडियन होटल्स की लगातार डबल ग्रोथ (प्रॉक्सी कंज्यूमर/डिस्क्रिशनरी सेगमेंट) प्रीमियम वैल्यूएशन को सपोर्ट करेगी। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि इंडियन होटल्स मध्यम अवधि में डबल डिजिट में EBITDA और PAT CAGR दर्ज करेगा। जेफरीज़ ने कहा कि भारतीय होटल्स के पिछले टारगेट्स को पूरा करने के ट्रैक रिकॉर्ड से नया टारगेट हासिल करने में भरोसा बढ़ता है।
Indian Hotels Company का टारगेट प्राइस
जेफ़रीज ने टाटा कंपनी इंडियन होटल्स के शेयरों पर Buy रेटिंग को बरकरार रखा है और 1000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जबकि पहले 900 रुपये का टारगेट तय किया गया था। मौजूदा भाव के हिसाब से कंपनी के शेयरों में 24 फीसदी की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने आगे कहा कि इंडियन होटल्स को इंडस्ट्री की अनुकूल परिस्थितियों (चक्रीय तेजी), बाजार हिस्सेदारी के विस्तार के साथ-साथ रेट प्रीमियम और मैनेजमेंट फीस इनकम में ग्रोथ से लाभ होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।