Stocks News: गिरते बाजार में भी 20% चढ़ा यह केमिकल शेयर, खरीदने की मची लूट, जानें वजह

Tatva Chintan Pharma Share: केमिकल सेक्टर की कंपनी, तत्वा चिंतन फार्मा के शेयरों में शुक्रवार 25 जुलाई को 20% की दमदार तेजी देखने को मिली। इस तेजी के चलते शेयर का भाव कारोबार के दौरान 1,218.5 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया। तत्वा चिंतन फार्मा के शेयरों में यह तेजी ऐसे दिन आई है, जब बाकी शेयर बाजार में गिरावट का माहौल है

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 3:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tatva Chintan Pharma Share: पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 32 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है

Tatva Chintan Pharma Share: केमिकल सेक्टर की कंपनी, तत्वा चिंतन फार्मा के शेयरों में शुक्रवार 25 जुलाई को 20% की दमदार तेजी देखने को मिली। इस तेजी के चलते शेयर का भाव कारोबार के दौरान 1,218.5 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया। तत्वा चिंतन फार्मा के शेयरों में यह तेजी ऐसे दिन आई है, जब बाकी शेयर बाजार में गिरावट का माहौल है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स कारोबार के दौरान करीब 700 अंकों तक लुढ़क गया था।

क्यों उछले तत्वा चिंतन फार्मा के शेयर?

तत्वा चिंतन फार्मा के शेयरों में यह तेजी इसके जून तिमाही के नतीजों के बाद आया। कंपनी ने शुक्रवार को मौजूदा वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी किए, जो निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरता दिख रहा है।

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 27.7% बढ़कर 6.7 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 5.2 करोड़ रुपये था। वहीं रेवेन्यू में में भी 10.8% की बढ़ोतरी देखी गई और यह 117 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 105 करोड़ रुपये था।


तत्वा चिंतन फार्मा का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) जून तिमाही में सालाना आधार पर 37.4 फीसदी उछलकर 17 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की तिमाही में 12.6 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग मार्जिन भी 12% से बढ़कर 14.8% हो गया।

दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने खरीदी हिस्सेदारी

Tatva Chintan के शेयरों में पिछले हफ्ते भी तेजी देखी गई थी जब दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल का नाम कंपनी की जून तिमाही की शेयरहोल्डिंग पैटर्न में सामने आया। उन्होंने कंपनी में 1.28% हिस्सेदारी खरीदी है। मार्च 2025 तिमाही के अंत तक मुकुल अग्रवाल का नाम शेयरहोल्डिंग लिस्ट में नहीं था, जिससे यह हिस्सेदारी हाल ही में खरीदी गई लगती है। Tatva Chintan में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी जून तिमाही के अंत तक 72% रही। य

Tatva Chintan के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर कारोबार के अंत में 11.77 फीसदी की तेजी के साथ 1,135 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 21 फीसदी और इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 32 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- Share Market Crash: शेयर बाजार इन 7 कारणों से धड़ाम, सेंसेक्स दो दिन में 1200 अंक टूटा, निफ्टी 24850 के नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।