टीसीएस ने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान 12 जनवरी को कर दिया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 14 फीसदी गिरकर 10,657 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट पर रीस्ट्रक्चरिंग, लेबल लॉज में बदलाव और लंबे समय से अमेरिका में चल रही कानूनी लड़ाई जैसे बड़े एक्सेप्शनल चार्जेज का असर पड़ा। कंपनी ने प्रति शेयर 57 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। इसमें प्रति शेयर 46 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। इसकी रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी, 2026 है।
