TCS Share: मजबूत तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, चेक करें टारगेट प्राइस

TCS Share Price: जून तिमाही में टीसीएस का कंसालिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8.72 फीसदी उछलकर 12,040 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 5.44 फीसदी उछलकर 62,613 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसके नतीजे मिले-जुले रहे

अपडेटेड Jul 13, 2024 पर 2:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने FY25 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं।

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने FY25 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं, ब्रोकरेज फर्म भी इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 6.68 फीसदी की बढ़त के साथ 4184.90 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15.14 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 4,254.45 रुपये और 52-वीक लो 3,273.05 रुपये है।

कितना है TCS का टारगेट प्राइस?

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 12 जुलाई 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में TCS के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और 4660 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में मौजूदा प्राइस के मुकाबले 11 फीसदी से अधिक की रैली की संभावना है।


ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "टीसीएस ने 1QFY25 में USD7.5b का रेवेन्यू दर्ज किया, जो USD टर्म में 1.9 फीसदी QoQ वृद्धि है, जो हमारे ~1.3% के अनुमान से अधिक है। भारत (BSNL स्केल-अप की मदद से, 14.1% QoQ/59.0% YoY ग्रोथ), यू.के. (2.5% QoQ की वृद्धि) और नॉर्थ अमेरिका (0.9% QoQ वृद्धि) में मजबूत प्रदर्शन से ग्रोथ को बढ़ावा मिला। टीसीएस ने USD8.3b की डील TCV दर्ज किया, जो अपनी सामान्य रेंज के भीतर है, लेकिन 37.1% QoQ और 18.6% YoY कम है।"

ब्रोकरेज ने आगे कहा, "बुक-टू-बिल रेश्यो 1.1x रहा। BFSI, खास तौर पर US में बैंकिंग क्लाइंट, तिमाही में ग्रोथ पर लौट आए। डिमांड की प्रकृति काफी हद तक समान रही, और क्लाइंट ने कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देना जारी रखा।"

कैसे रहे TCS के तिमाही नतीजे

जून तिमाही में टीसीएस का कंसालिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8.72 फीसदी उछलकर 12,040 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 5.44 फीसदी उछलकर 62,613 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसके नतीजे मिले-जुले रहे क्योंकि मार्च 2024 तिमाही में इसे 12,434 करोड़ रुपये का मुनाफा और 61,237 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।

कंपनी ने इस वित्त वर्ष के पहले अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया है। शेयरहोल्डर्स को यह 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड बांटेगी। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है और यह 20 जुलाई 2024 है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।