TCS का शेयर नए हाई पर, मार्केट कैप 13.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ

कंपनी के प्राइस में पिछले कुछ दिनों में अच्छी तेजी आई है। एक्सपर्ट्स ने इसमें प्रॉफिट बुक करने की सलाह दी है

अपडेटेड Aug 26, 2021 पर 8:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर बुधवार को 2 प्रतिशत से अधिक तेजी के साथ 3,697 रुपये के नए हाई पर पहुंच गया। इसके साथ ही TCS दूसरी ऐसी लिस्टेड कंपनी बन गई जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 13.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

कंपनी के शेयर ने 3,672.50 रुपये का पिछला हाई पार किया। पिछले एक वर्ष में TCS के शेयर ने 64 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस वर्ष अभी तक यह  25 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

सरकार की मॉनेटाइजेशन योजना से इन सेक्टर्स और स्टॉक्स को मिल सकता है फायदा

मार्केट कैप के लिहाज से TCS अब केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज से पीछे है जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग 14.51 लाख करोड़ रुपये है।

एक महीने में TCS के शेयर ने BSE Sensex में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की तेजी हासिल की है।

इस महीने लगभग सभी   IT कंपनियों के शेयर्स में तेजी आई है। इनमें विशेषतौर पर लार्ज कैप  IT कंपनियां शामिल हैं।


एक एनालिस्ट ने कहा कि इन कंपनियों को डिजिटाइजेशन से फायदा मिलेगा और आगामी तिमाहियों में इनके फाइनेंशियल रिजल्ट्स भी बेहतर रहने की संभावना है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि TCS के शेयर में बहुत अधिक खरीदारी हो चुकी है और इस वजह से इनवेस्टर्स को मौजूदा प्राइस पर प्रॉफिट बुक करना चाहिए। इस शेयर को 3,395-3,440 रुपये के लेवल पर दोबारा खरीदा जा सकता है।

कंपनी के लिए नए ऑर्डर्स की संख्या बढ़ी है और इसका मार्जिन भी अच्छा है।

 सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।