TCS Share Price: Q1 नतीजों के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर 7% तक भागा, ब्रोकरेज ने बढ़ाई रेटिंग और टारगेट प्राइस

TCS Stock Price: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 4001.15 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से करीब 7 प्रतिशत तक उछला और 4183.40 रुपये के हाई तक गया। जेफरीज ने TCS के शेयर के​ लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 4,615 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। यह 11 जुलाई को बीएसई पर TCS शेयर के क्लोजिंग प्राइस से 18 प्रतिशत ज्यादा है

अपडेटेड Jul 12, 2024 पर 5:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जेफरीज, नोमुरा, नुवामा और UBS का भरोसा TCS शेयर में फिर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

TCS Share Price: आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के अप्रैल-जून 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने का फायदा 12 जुलाई को शेयर को हुआ। अच्छी खरीद से शेयर में करीब 7 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दी। इसकी एक वजह तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज की ओर से टीसीएस के शेयर के लिए रेटिंग टारगेट प्राइस बढ़ाया जाना भी रहा। जेफरीज, नोमुरा, नुवामा और UBS का भरोसा शेयर में फिर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

Tata Consultancy Services का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 4001.15 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से करीब 7 प्रतिशत उछला और 4199 रुपये के हाई तक गया।कारोबार खत्म होने पर शेयर 4184.90 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 15.14 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। निफ्टी के टॉप 5 गेनर्स में टीसीएस टॉप पर है।

किस ब्रोकरेज ने क्या दी रेटिंग और टारगेट प्राइस


जेफरीज ने TCS के शेयर के​ लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 4,615 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। UBS ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है, जबकि टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4,600 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ये टारगेट प्राइस 11 जुलाई को बीएसई पर TCS शेयर के क्लोजिंग प्राइस से 18 प्रतिशत ज्यादा हैं। नोमुरा ने शेयर के लिए 'न्यूट्रल' कॉल रखते हुए टारगेट प्राइस 3,800 रुपये से बढ़ाकर 3,860 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

नुवामा ने स्टॉक के लिए 'बाय' कॉल दोहराते हुए टारगेट प्राइस 4,560 रुपये से बढ़ाकर 4,800 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। दूसरी ओर Citi ने 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी है और 3,645 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

Oil India के शेयर में आ सकती है 20% तेजी, मॉर्गन स्टेनली ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

Q1 में कितना रहा मुनाफा और रेवेन्यू

TCS का अप्रैल-जून में कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़कर 12,040 करोड़ रुपये (कंपनी के शेयरधारकों को मिलने वाला लाभ) रहा। एक साल पहले की समान अवधि में TCS का शुद्ध लाभ 11,074 करोड़ रुपये रहा था। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 5.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 62,613 करोड़ रुपये हो गया। TCS ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।