Get App

TCS Dividend: शेयरधारकों को डिविडेंड का डबल डोज, अंतरिम के साथ स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान

TCS Special Dividend: टीसीएस अपने शेयरधारकों को 10 रुपये का तीसरा अंतरिम डिविडेंड जारी करेगी। इसके साथ ही कंपनी 1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 66 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी घोषित किया गया है। कंपनी ने FY25 की दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ यह घोषणा की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2025 पर 4:48 PM
TCS Dividend: शेयरधारकों को डिविडेंड का डबल डोज, अंतरिम के साथ स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान
आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने डिविडेंड का ऐलान किया है।

TCS Dividend: देश में आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को मार्च 2025 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 10 रुपये का तीसरा अंतरिम डिविडेंड जारी करेगी। इसके साथ ही कंपनी 1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 66 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी घोषित किया गया है। कंपनी ने FY25 की दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ यह घोषणा की है। कंपनी के शेयरों में आज 1.72 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 4036.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

TCS Dividend के लिए कब है रिकॉर्ड डेट?

TCS के शेयरधारकों को तीसरा अंतरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड 3 फरवरी को दिया जाएगा और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी तय की गई है। टीसीएस के शेयर रिकॉर्ड डेट के दिन या उससे एक दिन पहले एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। डिविडेंड वह राशि होती है जो एक कंपनी अपने लाभ (profit) का हिस्सा अपने शेयरधारकों को वितरित करती है। यह एक तरीका है कंपनी के मुनाफे को शेयरधारकों के बीच बांटने का।

आईटी कंपनी ने इस वित्त वर्ष की शुरुआत में जून और सितंबर दोनों तिमाहियों में 10 रुपये का दो डिविडेंड घोषित किया है। पिछले 12 महीनों में टीसीएस का डिविडेंड 75 रुपये प्रति शेयर रहा है और मौजूदा प्राइस लेवल पर यह लगभग 1.86% है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें