Get App

TD Power Systems के शेयर 4% उछले, गैस टरबाइन जनरेटर के लिए मिला 77.5 करोड़ का ऑर्डर

TD Power Systems ने एक्सचेंजों को बताया कि ये जनरेटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्वर फ़ार्म के साथ-साथ अन्य एप्लिकेशन के लिए जरूरी बिजली सप्लाई और बैकअप प्रदान करेंगे। टीडी पावर सिस्टम्स ने कहा कि इन जनरेटरों की डिलीवरी जनवरी 2025 में शुरू होने वाली है और अगस्त 2025 तक जारी रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 2:29 PM
TD Power Systems के शेयर 4% उछले, गैस टरबाइन जनरेटर के लिए मिला 77.5 करोड़ का ऑर्डर
टीडी पावर सिस्टम्स लिमिटेड के शेयरों में आज 2 जुलाई को 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई।

टीडी पावर सिस्टम्स लिमिटेड के शेयरों में आज 2 जुलाई को 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 3.04 फीसदी की बढ़त के साथ 372.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने अमेरिकी ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) से गैस टरबाइन जनरेटर के लिए $9.28 मिलियन (लगभग ₹77.5 करोड़) का ऑर्डर मिलने की घोषणा की है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5813.93 करोड़ रुपये हो गया है।

TD Power Systems को मिले ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में टीडी पावर सिस्टम्स ने कहा कि इन जनरेटरों को मुख्य रूप से पूरे अमेरिका में फ्रैकिंग वेल्स में लगाया जाएगा। कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि ये जनरेटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्वर फ़ार्म के साथ-साथ अन्य एप्लिकेशन के लिए जरूरी बिजली सप्लाई और बैकअप प्रदान करेंगे। टीडी पावर सिस्टम्स ने कहा कि इन जनरेटरों की डिलीवरी जनवरी 2025 में शुरू होने वाली है और अगस्त 2025 तक जारी रहेगी।

यह ऑर्डर टीडी पावर सिस्टम्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी की बढ़ती उपस्थिति को दिखाता है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि यह ऑर्डर एक इंटरनेशनल एंटिटी से है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें