Tech Mahindra ने एक्टिवस कनेक्ट में खरीदी 100% हिस्सेदारी, शेयर 1% भागा

बाजार में वर्क फ्रॉम होम टेक्नलॉजी और सॉल्यूशन की जबरदस्त मांग देखने को मिली है। एक्टीवस के इस अधिग्रहण से कंपनी को इस मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

अपडेटेड Dec 06, 2021 पर 1:30 PM
Story continues below Advertisement
Activus Connect की स्थापना साल 2018 में हुई। यह अपने ग्राहकों को वर्क एट होम सल्यूशन और प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध कराती है।

Tech Mahindra के शेयरों में आज इंट्राडे में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। Tech Mahindra ने बताया है कि उसने Activus Connect में 6.2 करोड़ डॉलर के निवेश से 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। फिलहाल अभी ये शेयर 25.30 यानी 1.58 फीसदी की तेजी के साथ 1569 रुपए के आसपास दिख रहा है।

Activus Connect की स्थापना साल 2018 में हुई। यह अपने ग्राहकों को वर्क एट होम सल्यूशन और प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध कराती है। इस अधिग्रहण से टेक महिंद्रा की अपने ग्राहकों को वर्क फ्रॉम होम सुविधा और सॉल्यूशन उपलब्ध कराने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। कंपनी स्मार्ट वर्चुअल के नाम से जाना जाने वाले प्लेटफॉर्म से अपनी क्षमता को बढ़ा सकेगी।

टेक महिंद्रा ने इस बारे में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि इस अधिग्रहण से टेक महिंद्रा की वर्क एट होम सेगमेंट में डिजिटल सर्विस प्रदाता के तौर पर स्थिति में और मजबूती आएगी। कंपनी Activus Connect के प्लेटफॉर्म प्लेटफॉर्म का उपयोग करके व्यापक सुविधाएं दे सकेगी। टेक महिंद्रा के विवेक अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि कोरोना महामारी के चलते WAH CXM कोरोना काल में देश के वर्क फ्रॉम होम एनवायरमेंट में बड़ा बदलाव ला रहा है।


बाजार में वर्क फ्रॉम होम टेक्नलॉजी और सॉल्यूशन की जबरदस्त मांग देखने को मिली है। एक्टीवस के इस अधिग्रहण से हमें मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी। इससे टेक महिंद्रा के प्रोडक्ट ऑफरिंग कार्यक्षमता और कुशलता में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।