Tech Mahindra Share Price: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में टूट गए। हालांकि अगर एक्सपर्ट्स के लेवल पर बात करें तो निफ्टी 50 के इस शेयर को एक महीने में सबसे अधिक ब्रोकरेजेज ने अपग्रेड किया है। कंपनी ने अगले तीन साल में अपने कारोबार को लेकर जो स्ट्रैटेजी तैयार की है, उसके चलते टेक महिंद्रा की बाय रेटिंग 14 से बढ़कर 21 पर पहुंच गई है जबकि होल्ड रेटिंग 13 से गिरकर 10 और सेल रेटिंग 18 से गिरकर 14 पर आ गई है। आज शेयरों के चाल की बात करें तो आज BSE पर यह 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ 1249.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
