Top Bullish Stocks: बाजार में वौलेटिलिटी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स लाल निशान में कामकाज कर रहा है। वहीं निफ्टी 24400 पर नजर आ रहा है। इस बीच बैंक निफ्टी में 0.65 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है और यह 51574 के स्तर पर नजर आ रहा है। इधर बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 46,246.38 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं स्म़लकैप इंडेक्स 0.14 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
