Get App

Paytm के ऐप में आई तकनीकी गड़बड़ी, आज के कारोबार में शेयर 3% से ज्यादा टूटा

कुछ ट्रेडरों ने कहा कि ऐप में समस्या के कारण वे दूसरे ट्रेडरों के साथ कारोबार नहीं कर सकें। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि पेटीएम ऐप के जरिए ट्रांजैक्शन करने में असफल रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2022 पर 4:22 PM
Paytm के ऐप में आई तकनीकी गड़बड़ी, आज के कारोबार में शेयर 3% से ज्यादा टूटा
यूजरों का आज पेटीएम ऐप में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा

One 97 Communications (Paytm) के शेयर आज 3 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुए है। यूजरों का आज पेटीएम ऐप में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा । कुछ ट्रेडरों ने कहा कि ऐप में समस्या के कारण वे दूसरे ट्रेडरों के साथ कारोबार नहीं कर सकें। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि पेटीएम ऐप के जरिए ट्रांजैक्शन करने में असफल रहे।

हालांकि कंपनी ने बाद में कहा कि हमने ऐप में आई प्रॉब्लम का समाधान कर लिया है। पेटीएम मनी ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि हम एक्सटर्नल टर्मिनल में आई गड़बड़ी के कारण आज सुबह अपने ग्राहकों को सेवाएं नहीं दे सके। हमें यूजरों को हुई परेशानी के लिए खेद है। उसके साथ ही हम अपने इंजीनियरों के उस टीम को भी धन्यवाद देते हैं जिसने काफी तेजी और शीघ्रता से एक बार फिर पेटीएम ऐप को दुरुस्त कर दिया। हमें इस बात का संज्ञान है कि हमारे कुछ ट्रेडिंग और F&O यूजरों को अपने ट्रेड और पोजिशन में रियल टाइम परेशानी का सामना करना पड़ा है।

हालांकि कंपनी के इस मीट के बाद भी तमाम यूजरों ने शिकायत की उनको अभी भी लॉगइन करने में परेशानी हो रही है। पेटीएम ने ट्रेडरों को सलाह दी है कि वे कंपनी की कम्प्लायंस टीम को अपने ट्रेड/ पोजिशन की पूरी डिटेल ट्रेड उपलब्ध करवाएं जिससे की इस समस्या का सबसे उचित संभावित समाधान किया जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें