बैंक निफ्टी का टेक्निकल सेटअप अभी भी अच्छा, 56067 पार हुआ तो बड़ा ब्रेकआउट मुमकिन- वीरेंद्र कुमार

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55686-55757 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55918-56067/56256 पर है। वहीं पहला बेस 54943(20DEMA)/55045-55233 पर है जबकि बड़ा बेस 54589-54709 पर है

अपडेटेड May 30, 2025 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 55200-55050 से फिर खरीदारों/जोखिम लेने वालों को 500-600 प्वाइंट मिला।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24883-24929 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24977-25021/25119 पर है। वहीं पहला बेस 24661-24733 पर है जबकि बड़ा बेस24551/24573-24617 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि पहले बेस और पहले रजिस्टेंस के बीच रहा, एक्सपायरी राइटर्स के नाम रही। पहले बेस पर बिकवाली और खरीदारी ने अच्छा काम किया। FIIs ने इंडेक्स बेचा, जून सीरीज की शुरुआत 77963 शॉर्ट से हुई, पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है। 24800, 25000, 25100 पर भारी कॉल राइटिंग, 24500 और 24800 जोन में भारी पुट राइटिंग देखने को मिल रहा ।

उन्होंने आगे कहा कि पहले बेस के ऊपर खरीदें, 24661-24650 के नीचे 20 DEMA @ 24617, 24550, 24510 टेस्ट हो सकता है। ऊपर की तरफ 24883-24929 पार हुआ तो 24977/25021 मिल सकता है। 25029 के ऊपर ही कॉल राइटर बुरी तरह फंसेंगे, फिर 25119-25153 मिल सकता है।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55686-55757 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55918-56067/56256 पर है। वहीं पहला बेस 54943(20DEMA)/55045-55233 पर है जबकि बड़ा बेस 54589-54709 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 55200-55050 से फिर खरीदारों/जोखिम लेने वालों को 500-600 प्वाइंट मिला। क्लोजिंग में बेस-1 पर अच्छा स्विंग मिला, निजी बैंकों में एक्सपायरी स्विंग दिखा। 55000-55000 पर अच्छा खासा पुट OI, अब 56000 पर पुट राइटर्स का एक्शन दिखा। 56000 के इन-द-मनी पर पुट राइटर्स आ रहे हैं, ब्रेकआउट की संभावना बढ़ी।

लॉन्ग बने रहें, बेस-1 के ऊपर गिरावट में खरीदें, रेजिस्टेंस-1 पर लॉन्स सौदे देखें। 55757 के ऊपर टिका तो लॉन्ग सौदों के लिए 55918-56067 का रास्ता खुलेगा। टेक्निकल सेटअप अभी भी अच्छा, 56067 पार हुआ तो बड़ा ब्रेकआउट मुमकिन है।

Stock Market Live update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।