Get App

Technical View: निफ्टी के अगले मूव के लिए 25,000 का लेवल अहम, जानें मंगलवार 20 मई को बाजार में मंगल होगा या अमंगल

Nifty की चाल पर कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि शॉर्ट टर्म के लिहाज से बाजार स्ट्रक्चर सकारात्मक बना हुआ है। डे ट्रेडर्स के लिए, 25,000 का स्तर अब एक ट्रेंड डिसाइडिंग मार्क के रूप में कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसके नीचे, इंडेक्स में 24,850-24,800 तक एक इंट्राडे करेक्शन दिख सकता है। दूसरी ओर, 25,000 के ऊपर का ब्रेकआउट से बाजार 25,100-25,150 तक बढ़ सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 19, 2025 पर 6:30 PM
Technical View: निफ्टी के अगले मूव के लिए 25,000 का लेवल अहम, जानें मंगलवार 20 मई को बाजार में मंगल होगा या अमंगल
Bank Nifty की चाल पर Asit C. Mehta Investment Intermediates के ऋषिकेश येदवे ने कहा कि 55,290 से नीचे की निरंतर चाल से बैंक निफ्टी 55,000-54,800 के स्तर की ओर फिसल सकता है

Technical View: आज 19 मई को एक और रेंजबाउंड सत्र के दौरान निफ्टी 50 मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि पांच दिनों की गिरावट के बाद वोलैटिलिटी इंडेक्स में उछाल आया। जब तक इंडेक्स 25,200 से नीचे रहता है, तब तक इसमें कंसोलिडेशन और साइडवेज ट्रेडिंग का यह चरण जारी रह सकता है। ऐसे में इसमें 24,850-24,800 पर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन हो सकता है। यदि इंडेक्स इस सपोर्ट को तोड़ता है, तो बिक्री का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार, 25,200 से ऊपर का निर्णायक बंद इंडेक्स को 25,500-25,700 के स्तर की ओर ले जा सकता है।

बाजार में निफ्टी 50 बिक्री के दबाव के कारण 25,000 अंक को बनाए रखने में नाकामयाब रहा। इंडेक्स 74 अंकों की गिरावट के साथ 24,945 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर मामूली अपर शैडो के साथ एक छोटा बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न अस्थायी कमजोरी का संकेत दे रहा है।

मंगलवार 20 मई को कैसी रह सकती है Nifty की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि शॉर्ट टर्म के लिहाज से बाजार स्ट्रक्चर सकारात्मक बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें