कल्पना कीजिए, जिस शख्स के पास करोड़ों की संपत्ति हो, सुरक्षा और तमाम सुविधाएं हों, वही एक दिन अचानक अपना आलीशान जीवन छोड़कर सड़क पर खड़ा हो जाए और लोगों से भीख मांगे। महाराष्ट्र में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां राज्य के सबसे अमीर विधायकों में शामिल पराग शाह ने एक दिन के लिए भिखारी का जीवन जीने का फैसला किया। उनका यह अनोखा प्रयोग अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
