Technical View: निफ्टी में और ऊपर की रैली के लिए 23,900 को तोड़ना अहम, जानें बैंक निफ्टी के महत्वपूर्ण लेवल्स

Nifty पर राय देते हुए Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि तकनीकी रूप से, शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद, इंडेक्स ने एक रिवर्सल पैटर्न बनाया है, जो काफी हद तक पॉजिटिव नजर आ रहा है। इंडेक्स में 23,550 एक प्रमुख सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करेगा। इसके ऊपर निफ्टी 23,900-24,000 तक जा सकता है

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 6:43 PM
Story continues below Advertisement
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा कि जब तक बैंक निफ्टी 51,350 के जोन से नीचे नहीं रहता है तब तक इसमें 50,500, फिर 50,250 के स्तर तक देखी जा सकती है

Technical View: निफ्टी ने 2025 के नए साल की शुरुआत सकारात्मक तरीके से की। इंडेक्स आज 200-डे EMA (23,700 का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर चढ़ गया। इसने आज 1 जनवरी को पिछले दिन की रिकवरी को और आगे बढ़ा दिया। हालांकि, 200-डे SMA (सिंपल मूविंग एवरेज लगभग 23,900 का लेवल) एक और महत्वपूर्ण स्तर है। एक मजबूत रैली के लिए इस लेवल का क्लीयर होना और उसके ऊपर टिकने की आवश्यकता है। यदि इंडेक्स 23,900 से ऊपर बने रहने में सफल होता है, तो 24,000-24,300 का जोन उच्चतर स्तर पर नजर रखने लायक अगला स्तर होगा। हालांकि एक्सपर्ट्स ने कहा कि इंडेक्स के 23,900 से नीचे बने रहने से 23,500 पर सपोर्ट के साथ इसमें कंसोलिडेशन जारी रह सकता है।

निफ्टी गिरावट के साथ खुला और 23,563 तक करेक्ट हुआ। लेकिन सुबह ही इसमें तेज रिकवरी देखने को मिली। ये 98 अंक बढ़कर 23,743 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने अपने दिन के निचले स्तर से 180 अंक की रिकवरी की। इसने डेली चार्ट पर हायर हाई-हायर लो फॉर्मेशन के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

कल गुरूवार 2 जनवरी को कैसी रह सकती है Nifty की चाल


Kotak Securities के श्रीकांत चौहान के अनुसार, तकनीकी रूप से, शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद, इंडेक्स ने एक रिवर्सल पैटर्न बनाया है, जो काफी हद तक पॉजिटिव नजर आ रहा है।

उन्होंने उल्लेख किया कि 23,550 एक प्रमुख सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करेगा। इस स्तर से ऊपर बाजार 23,900-24,000 तक जा सकता है। दूसरी ओर, अगर यह 23,550 से नीचे आता है, तो तेजी का रुझान कमजोर हो सकता है। उन्होंने सलाह दी कि इस लेवल के नीचे, ट्रेडर्स अपनी लॉन्ग पोजीशंस से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं।

वीकली ऑप्शन डेटा के अनुसार, निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग रेंज 23,500-24,100 के बीच होने की उम्मीद है।

कल गुरूवार 2 जनवरी को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

बैंक निफ्टी ने सुबह लगभग 200-डे EMA (50,482) को छुआ। लेकिन बाद में नुकसानों की भरपाई की। इसके साथ ही 200 अंक ऊपर चढ़कर 51,000 अंक से ऊपर 51,061 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने अपने दिन के निचले स्तर से 575 अंक की रिकवरी दिखाई। इसने डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग अपर एंड लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न एक हाई वेव जैसा कैंडलस्टिक स्ट्रक्चर जैसा दिखता है। ये पैटर्न वोलैटिलिटी का संकेत दे रहा है।

बैंकिंग इंडेक्स ने 200-डे EMA औरSMA दोनों का बचाव किया। इसके साथ ही इसने क्लोजिंग बेसिस पर अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन का भी बचाव किया। ये निकट अवधि में पॉजिटिव नजर आ रहा है। हालांकि जब तक इंडेक्स अन्य सभी प्रमुख मूविंग एवरेजेज (10, 20, 50, और 100-डे EMAs) से नीचे कारोबार नहीं करता, तब तक कुल मिलाकर ट्रेंड बेयरिश बना रह सकता है।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा "जब तक बैंक निफ्टी 51,350 के जोन से नीचे नहीं रहता है तब तक कमजोरी 50,500, फिर 50,250 के स्तर तक देखी जा सकती है। इसमें ऊपर की ओर रेजिस्टेंस 51,350, फिर 51,650 जोन पर देखा जा सकता है।"

इस बीच, वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX, में तेजी का रुझान बना रहा। ये 0.42 प्रतिशत बढ़कर 14.5 पर बंद हुआ। ये रुझान तेजड़ियों को सावधानी बनाए रखने का संकेत दे रहा है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।