Get App

Technical View: निफ्टी के 24,000 के ऊपर टिकने तक बाजार में रहेगा बुलिश मोमेंटम, जानें बैंक निफ्टी में क्या हो आपकी रणनीति

Nifty पर राय देते हुए LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि अल्पावधि में सेंटीमेंट्स पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। गिरावट पर खरीदारी से ट्रेडर्स को फायदा होने की संभावना है। उनके अनुसार, उच्च स्तर पर, 24,500 का स्तर एक अहम रेजिस्टेंस के रूप में दिख सकता है। इसके बाद 25,000 पर रेजिस्टेंस है। निचले स्तर पर सपोर्ट 23,950-24,000 पर नजर आ रहा है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 25, 2024 पर 6:05 PM
Technical View: निफ्टी के 24,000 के ऊपर टिकने तक बाजार में रहेगा बुलिश मोमेंटम, जानें बैंक निफ्टी में क्या हो आपकी रणनीति
Bank Nifty पर Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंकिंग इंडेक्स को 52,750 और फिर 53,000 के स्तर तक बढ़ने के लिए 52,000 जोन से ऊपर टिकना होगा

Technical View: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की भारी जीत के बाद निफ्टी में एक मजबूत गैप-अप ओपनिंग देखने को मिली। इंडेक्स 24,000 के स्तर पर सपोर्ट के साथ बोलिंगर बैंड के ऊपरी बैंड में उछल गया। ये एक अच्छे अपट्रेंड का संकेत दे रहा है। इंडेक्स के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 24,400 पर दिख रहा है। इसके बाद रेजिस्टेंस 24,550 पर है जो कि चालू माह का उच्च स्तर है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि निचले स्तर पर, 24,000 से नीचे, 23,950-23,850 की रेंज एक सपोर्ट जोन के रूप में कार्य कर सकती है।

निफ्टी आज 350 अंक बढ़कर 24,254 पर खुला। इसके बाद मजबूत वॉल्यूम के साथ बंद होने से पहले पूरे सत्र में पॉजिटिव जोन में रहा। इंडेक्स 315 अंक या 1.32 प्रतिशत ऊपर 24,222 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने अपर एंड लोअर शैडो के साथ एक छोटा रेड कैंडल बनाया। ये डेली चार्ट पर हाई वेव प्रकार के पैटर्न से मिलती जुलती थी। ये पैर्टन एक अनिश्चितता का संकेत देता है।

Nifty की मंगलवार 26 नवंबर को कैसी रहेगी चाल

LKP Securities के रूपक डे ने कहा "इंडेक्स आज 21-डे EMA से ऊपर चला गया है। ये सेंटीमेंट्स में सुधार का संकेत दे रहा है। RSI एक तेजी के क्रॉसओवर में है और ऊपर की ओर बढ़ रहा है। अल्पावधि में सेंटीमेंट्स पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। गिरावट पर खरीदारी से ट्रेडर्स को फायदा होने की संभावना है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें