Technical View: पिछले पांच लगातार सत्रों में मजबूत तेजी के बाद निफ्टी 50 ने आज थोड़ी राहत की सांस ली। इंडेक्स 22 अप्रैल को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। जबकि बैंकिंग शेयरों में लगातार खरीदारी जारी रही। इससे बैंक निफ्टी अप्रत्याशित जोन में पहुंच गया। कुल मिलाकर, मजबूत टेक्निकल इंडिकेटर्स और इंडेक्स के 50 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट से ऊपर बने रहने को देखते हुए रुझान सकारात्मक बना हुआ है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले कुछ सत्रों में मजबूत प्रदर्शन के बाद, उच्च स्तर पर डोजी जैसे फॉर्मेशन को देखते हुए निकट भविष्य में कुछ कंसोलिडेशन से इनकार नहीं किया जा सकता है।
