Technical view: बुधवार को शेयर बाजार में तेजी रही और निफ्टी लगातार छठे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और विदेशी फंडों के लगातार फ्लो से यह बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 123.42 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 82,515.14 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान इसने 391.79 अंक की बढ़त के साथ 82,783.50 का उच्चतम स्तर छुआ। निफ्टी 37.15 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 25,141.40 पर बंद हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी शॉर्ट टर्म में 25,350 की ओर बढ़ सकता है, बशर्ते यह 24,850 के प्रमुख सपोर्ट स्तर के ऊपर टिका रहे।
