Get App

Technical View: निफ्टी वापस उछलकर 23,150 के ऊपर बंद, जानें 23 जनवरी को कैसा रह सकता है मार्केट का मूड

निफ्टी पर राय देते हुए Progressive Shares के आदित्य गग्गर ने कहा निफ्टी में 23,400 से ऊपर की टिकाऊ चाल डायवर्जेंस की पुष्टि कर सकती है। जबकि 23,000 से नीचे की क्लोजिंग पर इंडेक्स में गिरावट 22,800 की ओर बढ़ सकती है। इंडेक्स में 23,000 का स्तर तत्काल सपोर्ट और 23,280 के लेवल पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 5:57 PM
Technical View: निफ्टी वापस उछलकर 23,150 के ऊपर बंद, जानें 23 जनवरी को कैसा रह सकता है मार्केट का मूड
निफ्टी में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड लूजर्स स्टॉक्स रहे। जबकि विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा टॉर गेनर्स स्टॉक्स रहे

Technical View: एक और उतार-चढ़ाव भरे सत्र में निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज पिछले सत्र के कुछ नुकसान को समाप्त कर दिया। इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फार्मा और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में देखी गई खरीदारी के बीच इंडेक्स दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद होने में कामयाब रहा। इंडेक्स थोड़ा ऊपर खुला और शुरुआती घंटों में इसमें और बढ़त नजर आई। लेकिन कारोबारी समय के मध्य में आई मुनाफावसूली ने सभी बढ़त को खत्म कर दिया। इसने इंडेक्स को 23,000 से नीचे खींच लिया। हालांकि, इंडेक्स ने आखिरी घंटे में गिरावट को उलट दिया और आराम से 23,150 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी 130.70 अंक या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 23,155.35 पर बंद हुआ।

निफ्टी पर विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा शीर्ष गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 प्रतिशत नीचे लुढ़क गये।

सेक्टोरल फ्रंट पर, निफ्टी आईटी इंडेक्स 2 प्रतिशत बढ़ा। जबकि फार्मा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़े। दूसरी ओर, रियल्टी इंडेक्स 4.5 प्रतिशत गिरा। जबकि मीडिया, मेटल, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, पीएसयू बैंक इंडेक्सेस 0.5-1.5 प्रतिशत तक गिरे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें