Technical View: निफ्टी 24,649 पर खुला और इंट्राडे में 24,734 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पूरे सत्र के दौरान ये सकारात्मक क्षेत्र में बना रहा। यह 126 अंक बढ़कर 24,699 पर बंद हुआ। इसमें आधे परसेंट की तेजी रही। जिसमें हर सेक्टर में खरीदारी नजर आई। जिससे डेली चार्ट पर मामूली अपर एंड लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। यदि इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर बेयरिश गैप जोन (24,687) के अपर एंड से ऊपर बना रहता है, तो एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इंडेक्स आने वाले सत्रों में 24,800-25,000 जोन को पुनः प्राप्त कर सकता है। जिसमें 24,600-24,500 जोन सपोर्ट के रूप में काम करेगा।
