NSE IPO Allotment: देश के सबसे बड़े एक्सचेंज एनएसई के आईपीओ को 5 गुना से अधिक बोली के बाद अब इसके शेयरों के अलॉटमेंट का इंतजार है। इसके बाद 24 सितंबर को इसके शेयरों की बीएसई पर एंट्री होनी है। हालांकि लिस्टिंग गेन को लेकर बात करें तो ग्रे मार्केट में इसकी हालत पतली हुई है और अब इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से ₹54 यानी 3.03% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। आईपीओ खुलने से कुछ दिनों पहले यह ₹310 यानी 17% से अधिक तक की जीएमपी पर थी। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा।
