Get App

Technical View: निफ्टी ने डेली चार्ट पर बनाया बेयरिश पैटर्न, जानें गुरुवार 10 जुलाई को कैसा रह सकता है मार्केट का मूड

निफ्टी पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा कि इसका शॉर्ट टर्म रुझान वोलैटाइल बना हुआ है। उन्होंने कहा, "यहां से और कमजोरी निफ्टी को 25,300 के निचले सपोर्ट स्तर लुढ़का सकती है। वहीं 25,550 के ऊपरी स्तर से ऊपर एक स्थायी चाल इसके लिए 25,700 के स्तर की ओर शॉर्ट टर्म बढ़त का रास्ता खोल सकती है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 09, 2025 पर 5:56 PM
Technical View: निफ्टी ने डेली चार्ट पर बनाया बेयरिश पैटर्न, जानें गुरुवार 10 जुलाई को कैसा रह सकता है मार्केट का मूड
बैंक निफ्टी पर एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने कहा कि ऊपर की ओर, 57,500 के स्तर से ऊपर कोई भी स्थायी चाल इसमें 58,200 तक तेज उछाल लाएगी

Technical View : पिछले सत्र में कंसोलिडेशन के ऊपरी स्तर से बाहर निकलने के बाद निफ्टी 50 में कोई और बढ़त देखने को नहीं मिली। 9 जुलाई को अस्थिर कारोबार के बीच यह मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, इंडेक्स ने लगातार 25,400 के स्तर का बचाव किया है। ये लेवल तत्काल सपोर्ट के रूप में कार्य कर सकता है। इसके बाद पोलैरिटी में परिवर्तन के आधार पर 25,300 प्रमुख सपोर्ट के रूप में कार्य कर सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि इंडेक्स 25,500 से ऊपर बना रहता है, तो 25,600-25,700 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है। इसके बाद रेजिस्टेंस 26,000 के जोन में होगा।

गुरुवार 10 जुलाई को कैसी रह सकती है Nifty की चाल

आज निफ्टी 50 ने 25,549 के इंट्राडे उच्च और 25,424 के निम्नतम स्तर को छुआ। बाजार के अंत में 46 अंकों की गिरावट के साथ 25,476 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर बड़े अपर  एंड लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडल बनाया। ये पैटर्न एक अस्थिर और सीमित दायरे वाले सत्र का संकेत दे रहा है। MACD ने एक कमजोर हिस्टोग्राम के साथ एक निगेटिव क्रॉसओवर दिया है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी के अनुसार, इसमें शॉर्ट टर्म रुझान वोलैटाइल बना हुआ है। हालांकि निफ्टी का निकट-अवधि का रुझान पॉजिटिव बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें