ग्लोबल बाजारों में अच्छी तेजी के बावजूद 22 अगस्त को उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी सपाट बंद हुआ। इंडेक्स ऊपर खुला लेकिन सत्र के आखिर में तीन अंक ऊपर 19,397 पर बंद होने से पहले 19,381-19,444 के दायरे में कारोबार करता रहा। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर मामूली अपर शैडो के साथ एक छोटा बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न उच्च स्तर पर स्ट्रेंथ की कमी का संकेत देता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा, "तकनीकी रूप से बाजार का ये एक्शन ऊंचाई पर बाजार में एक रेंजबाउंड एक्शन का संकेत दे रहा है। यह बाजार में अपसाइड बाउंस को बनाए रखने के लिए मजबूती की कमी का भी संकेत दे रहा है।"
बुधवार 23 अगस्त को कैसी रहेगी Nifty की चाल
पिछले हफ्ते से इंडेक्स 19,500-19,250 रेंज या 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) 19,475 और 50-DEMA 19,275 पर कारोबार रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक ऊपर या नीचे की रेंज निर्णायक रूप से ब्रेक नहीं होती, तब तक इसमें कंसोलिडेशन जारी रहेगा।
लोअर टॉप्स और बॉटम्स स्तर जैसे निगेटिव चार्ट पैटर्न जारी रहे। निफ्टी एक नैरो रेंज के भीतर एक छोटा लोअर टॉप बनाता हुआ दिख रहा है।
शेट्टी ने कहा कि 19,300-19,250 के आसपास तत्काल सपोर्ट का निफ्टी बार-बार परीक्षण कर रहा है। लेकिन बढ़त को बनाए रखने के लिए स्ट्रेंथ की कमी के कारण ये सपोर्ट टूट सकता है। लेकिन ऊपरी स्तर पर रेजिस्टेंस लगभग 19,450-19,500 पर दिख रहा है।
बुधवार 23 अगस्त को कैसी रहेगी Bank Nifty की चाल
बैंक निफ्टी ने फॉलिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन से ऊपर वापस आने की कोशिश की। लेकिन 44,000 से ऊपर बने रहने में नाकामयाब रहा। ये अपनी बढ़त गंवाते हुए दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ।
इंडेक्स नौ अंकों की गिरावट के साथ 43,993 पर बंद हुआ। इसने डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया ने कहा, "बैंक निफ्टी ने 44,000 से ऊपर बने रहने की कोशिश की है। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, इस पर बिकवाली का दबाव देखा गया। ये मामूली रूप से लाल निशान में बंद हुआ। इंडेक्स में 44,000 - 44,100 की रेंज में आवरली मूविंग एवरेजेस की ओर पुलबैक एक कड़ा रेजिस्टेंस दिख रहा है।"
उन्होंने कहा कि जब तक इंडेक्स रेजिस्टेंस जोन से ऊपर नहीं टिकेगा तब तक बिकवाली का दबाव जारी रहेगा। वहीं इंडेक्स में गिरावट दिखने पर बैंक निफ्टी शॉर्ट टर्म में 43,500 तक फिसल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)