Credit Cards

Technical View: निफ्टी ने बनाया बेयरिश कैंडल, अब 17,425 के ऊपर ही इसमें दिखेगा नया अपट्रेंड

निफ्टी में मीडियम टर्म के सेटीमेंट्स अभी भी बुलिश नजर आ रहे हैं, हालांकि इसमें एक और नई तेजी 17,425 के स्तर पर ब्रेकआउट आने पर ही नजर आने की उम्मीद है

अपडेटेड Oct 06, 2022 पर 6:32 PM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी को 39,750 और 40,000 की ओर ऊपर बढ़ने के लिए 39,250 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। वहीं इसके नीचे गिरने पर इसे 38,750 के स्तर पर सपोर्ट मिलेगा

एक दिन की सार्वजनिक छुट्टी के बाद निफ्टी 50 ने 6 अक्टूबर को एक और सत्र के लिए अपने अपट्रेंड को बढ़ाया। ये अपट्रेंड टेक्नोलॉजी, मेटल, चुनिंदा बैंकों और ऑटो शेयरों की तेजी की वजह से नजर आया। हालांकि दोपहर में यूरोप के बाजारों में कमजोरी के कारण इसकी बढ़त थोड़ी कम हो गई।

50 शेयर्स वाले निफ्टी बेंचमार्क ने डेली चार्ट पर एक छोटा बेयरिश कैंडल बनाया। इसकी क्लोजिंग शुरुआती स्तरों से नीचे रही। इससे बाजार में एक अस्थायी कमजोरी का संकेत मिलता है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि इंडेक्स को इसके आगे और अपट्रेंड दिखाने के लिए 17,425 के स्तर को पार करना होगा। ये स्तर आज यानी कि गुरुवार के कारोबार का उच्चतम स्तर है। इसमें एक बड़ा उछाल 23 सितंबर के उच्च स्तर 17,650 से ऊपर ही संभव है। हालांकि इसे 17,000 पर मजबूत सहारा मिलता दिख रहा है।

HNIs और FIIs की फ्रेश बाईंग से डीलिंग रूम्स ने इन दो स्टॉक्स में कराई जोरदार खरीदारी, होगा बंपर मुनाफा


शुक्रवार के लिए निफ्टी पर Kotak Securities की निवेश राय

निफ्टी आज 100 से ज्यादा अंक बढ़कर 17,379 पर खुला। ये आज 17,300 के स्तर से ऊपर बना रहा। एक बार तो ये आज 17,429 के आज के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि निफ्टी अंतत: 57.5 अंक ऊपर 17,332 पर बंद होने में कामयाब रहा।

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा "डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक छोटा बेयरिश कैंडल बनाया। ये फॉर्मेशन अस्थायी कमजोरी का संकेत दे रहा है। हालांकि इसमें मीडियम टर्म के सेटीमेंट्स अभी भी बुलिश नजर आ रहे हैं। इसमें एक और नई तेजी 17,425 के स्तर पर ब्रेकआउट आने पर ही दिखने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर इंडेक्स 17,500-17,550 के स्तर तक चढ़ सकता है।

वहीं दूसरी तरफ इसमें कमजोरी आने की सूरत में निफ्टी के 17,425 के नीचे जाने पर ये इंडेक्स 17,200-17,150 के स्तर तक लुढ़क सकता है।

दुनिया के टॉप 25 इनवेस्टर ने अभी तक नहीं किया है इंडिया में निवेश, इनके आने से बदल जायेगी स्टॉक मार्केट की तस्वीरः Madhu Kela, Founder of MK Ventures

शुक्रवार के लिए बैंक निफ्टी पर Motilal Oswal Financial Services की निवेश राय

बैंक निफ्टी 230 अंकों की बढ़त के साथ 39,344 पर खुला। आज ये दायरे में कारोबार करता रहा। यह पिछले चार सत्रों से ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। आज इंडेक्स 172 अंक बढ़कर 39,283 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने डेली फ्रेम पर डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसकी क्लोजिंग अपने शुरुआती स्तरों के करीब रही। ये पैटर्न इससे आगे के रुझानों के बारे में बुल और बेयर के बीच अनिश्चतिता को दर्शाता है।

मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया ने कहा "बैंक निफ्टी को अब 39,750 और 40,000 की ओर ऊपर चढ़ने के लिए 39,250 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। जबकि इसके नीचे जाने पर इसे 38,750 के स्तर पर सहारा मिलेगा। ये स्तर भी ब्रेक करने के बाद इसे 38,500 पर सपोर्ट नजर आ रहा है जहां ये संभलता हुआ दिखेगा।"

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।