निफ्टी ने एक और सत्र के लिए बढ़त के साथ कारोबार किया। आज शुक्रवार 28 अक्टूबर को इंडेक्स 50 अंक बढ़कर 17,787 पर बंद हुआ। ऑटो और तेल एवं गैस शेयरों में रैली से इसे सहारा मिला। लेकिन बैंकों, मेटल, टेक्नोलॉजी और फार्मा शेयरों में बिकवाली की वजह से इसकी अपसाइड पर लगाम लगी। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक छोटा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। लेकिन निफ्टी वोलैटिलिटी के बीच महत्वपूर्ण 17,800 के लेवल को बनाए रखने में कामयाब नहीं रहा। 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी पूरे हफ्ते 17,800 पर रेजिस्टेंस का सामना करता रहा। लेकिन ये इसके ऊपर टिका नहीं रह सका। एक्सपर्ट्स ने कहा कि इसके ऊपर बंद होने पर निफ्टी 18,000 के लेवल तक चढ़ सकता है। निफ्टी को इस लेवल को छूने के लिए 17,600-17,500 के स्तर पर सपोर्ट मिलेगा।
Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की अगले हफ्ते के लिए निफ्टी पर राय
Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी ने कहा "निफ्टी पिछले हफ्ते के दौरान पूरे सितंबर की गिरावट के 78.6 प्रतिशत रिट्रेसमेंट के पास कारोबार करता रहा है। इसमें प्रमुख Fibonacci level 17,800 के करीब बना हुआ है। शुक्रवार को इंडेक्स ने इंट्राडे आधार पर इस स्तर से आगे बढ़ने का प्रयास किया। लेकिन ये इसके आगे ऊपरी जोन में टिक नहीं सका।
मार्केट एक्सपर्ट ने कहा इसके ओवरऑल स्ट्रक्चर से पता चलता है कि इसमें अगला मूव नीचे की ओर दिखाई दे सकता है। हालांकि निफ्टी में तत्काल सपोर्ट 17,720-17,700 के लेवल पर है। अगर ये लेवल टूट जाते हैं तो इंडेक्स शॉर्ट टर्म में 17,500 के लेवल तक लुढ़क सकता है।
LKP Securities के कुणाल शाह की अगले हफ्ते के लिए बैंक निफ्टी पर राय
आज बैंक निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 41,237 पर खुला। इसके बाद ये तुरंत रिबाउंड होकर दिन के उच्च स्तर 41,482 पर पहुंच गया। हालांकि, बैंकिंग इंडेक्स ने कारोबार के दौरान सभी बढ़त को गंवा दिया। बाजार बंद होने के समय बैंक निफ्टी 308 अंक गिरकर 40,991 के स्तर पर बंद हुआ।
LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा, "बैंक निफ्टी को 41,500 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। इसी लेवल पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट बिल्ट-अप देखने को मिला है। अगले हफ्ते आरबीआई की पॉलिसी से पहले इंडेक्स में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।"
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी 40,500-41,500 के दायरे में अटका हुआ है। दोनों तरफ में से किसी भी एक दिशा में ब्रेकआउट आने पर इसमें उस दिशा में ट्रेंडिंग मूव्स देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )