Get App

Technical View: निफ्टी ने बनाया बुलिश कैंडल, अगले हफ्ते 17,800 के लेवल पर रखनी चाहिए नजर

LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा कि बैंक निफ्टी में 41,500 पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। इस लेवल पर इसमें सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट बिल्ट-अप देखने को मिला है। अगले हफ्ते आने वाली आरबीआई की पॉलिसी से पहले इंडेक्स में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 28, 2022 पर 6:08 PM
Technical View: निफ्टी ने बनाया बुलिश कैंडल, अगले हफ्ते 17,800 के लेवल पर रखनी चाहिए नजर
Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी ने कहा कि निफ्टी में तत्काल सपोर्ट 17,720-17,700 के लेवल पर है। अगर ये लेवल टूट जाते हैं तो इंडेक्स शॉर्ट टर्म में 17,500 के लेवल तक फिसल सकता है

निफ्टी ने एक और सत्र के लिए बढ़त के साथ कारोबार किया। आज शुक्रवार 28 अक्टूबर को इंडेक्स 50 अंक बढ़कर 17,787 पर बंद हुआ। ऑटो और तेल एवं गैस शेयरों में रैली से इसे सहारा मिला। लेकिन बैंकों, मेटल, टेक्नोलॉजी और फार्मा शेयरों में बिकवाली की वजह से इसकी अपसाइड पर लगाम लगी। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक छोटा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। लेकिन निफ्टी वोलैटिलिटी के बीच महत्वपूर्ण 17,800 के लेवल को बनाए रखने में कामयाब नहीं रहा। 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी पूरे हफ्ते 17,800 पर रेजिस्टेंस का सामना करता रहा। लेकिन ये इसके ऊपर टिका नहीं रह सका। एक्सपर्ट्स ने कहा कि इसके ऊपर बंद होने पर निफ्टी 18,000 के लेवल तक चढ़ सकता है। निफ्टी को इस लेवल को छूने के लिए 17,600-17,500 के स्तर पर सपोर्ट मिलेगा।

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की अगले हफ्ते के लिए निफ्टी पर राय

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी ने कहा "निफ्टी पिछले हफ्ते के दौरान पूरे सितंबर की गिरावट के 78.6 प्रतिशत रिट्रेसमेंट के पास कारोबार करता रहा है। इसमें प्रमुख Fibonacci level 17,800 के करीब बना हुआ है। शुक्रवार को इंडेक्स ने इंट्राडे आधार पर इस स्तर से आगे बढ़ने का प्रयास किया। लेकिन ये इसके आगे ऊपरी जोन में टिक नहीं सका।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें