हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मिड सेशन रिकवरी की वजह से निफ्टी 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों और बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस, टेक्नोलॉजी और मेटल कंपनियों के शेयर्स में तेजी से बाजार को सहारा मिला। इंडेक्स 17,112 पर ऊपर खुला और शुरुआती घंटों में 17,146 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। लेकिन ये अपनी बढ़त को बनाए रखने में विफल रहा। सत्र के बीच में इंडेक्स 16,958 पर फिसल गया। लेकिन अंत में 114 अंक बढ़कर 17,100 पर बंद हुआ। इसने दूसरे दिन के लिए एक लॉन्ग लेग्ड डोजी पैटर्न बनाया। ये पैटर्न हाल ही में तेज करेक्शन के बाद बॉटम फॉर्मेशन की संभावना को दर्शाता है।
एक और सत्र के लिए औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ निफ्टी ने हायर हाई और हायर लो बनाया। ये पैटर्न आगे और ऊपर जाने की संभावना को दर्शाता है।
अगले हफ्ते कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
इसमें अगला रेजिस्टेंस स्तर 17,300-17,350 के लेवल पर हो सकता है। इसके बाद 17,450 पर हो सकता है। ये लेवल 200-डे सिंपल मूविंग एवरेज के साथ मेल खाता है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि 16,950-16,850 का स्तर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में कार्य कर सकता है। अगर ये लेवल टूटता है तो निफ्टी 16,750 तक गिर सकता है।
HDFC Securities के तनागराज शेट्टी ने कहा, "हम पिछले दो सत्रों में बैक-टू-बैक डोजी पैटर्न देख रहे हैं। बाजार की मौजूदा कार्रवाई से पता चलता है कि बाजार नियर टर्म बॉटम फॉर्मेशन की प्रक्रिया में है।"
वीकली चार्ट्स पर निफ्टी ने लोअर शैडो के साथ एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाया है। जो निचले स्तरों पर खरीदारी का संकेत देता है। पिछले हफ्ते यह 1.8 प्रतिशत नीचे रहा।
नागराज ने आगे कहा "गुरूवार के 16,850 के स्विंग लो को न्यू लोअर बॉटम के रूप में माना जा सकता है। निफ्टी अगले सप्ताह तक 17,300-17,350 के स्तर के अगले ओवरहेड प्रतिरोध की ओर बढ़ जाएगा ऐसी उम्मीद की जा सकती है। हालांकि इस समय इसमें तत्काल सपोर्ट 16,950 के स्तर पर दिख रहा है।"
अगले हफ्ते कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल
बैंक निफ्टी ने ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में बढ़िया रिकवरी दिखाई। बाजार के आखिर में ये 465 अंक या 1.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,598 पर बंद हुआ।
इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये आम तौर पर एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न होता है। इसलिए इसमें 38,600 पर अहम सपोर्ट हो सकता है। अगर यह टूट जाता है, तो इसमें तेज गिरावट दिख सकती है।
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा "40,000 के बाद 40,250 के स्तर तक ऊपर बढ़ने के लिए बैंक निफ्टी को 39,400 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। जबकि नीचे की ओर फिसलने पर इसमें 39,200, फिर 38,888 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।"
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )