Technical View: निफ्टी ने पिछले दो दिनों की बढ़त को गंवा दिया। आज 30 अक्टूबर को रेंजबाउंड ट्रेड के बीच आधा प्रतिशत नीचे गिर कर बंद हुआ। इंडेक्स के लिए 24,500 का स्तर निर्णायक रूप से कठिन लक्ष्य प्रतीत होता है। ये 100-डे और 10 डे EMA के अनुरूप है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इस स्तर से ऊपर इंडेक्स के बने रहने से इसके ऊपर की चढ़ने की यात्रा का अगला चरण फिर से शुरू हो सकता है। जबकि 24,100-24,000 जोन एक प्रमुख सपोर्ट जोन होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त वोलैटिलिटी ढाई महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसकी वजह से बुल्स को सावधानी बरतनी पड़ी।
आज दिन के दौरान निफ्टी 126 अंकों की गिरावट के साथ 24,341 पर बंद होने से पहले 24,300-24,500 के दायरे में रहा। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक छोटा बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न उच्च स्तर पर बिकवाली के दबाव का संकेत देता है।
गुरूवार को कैसी रहेगी Nifty की चाल
LKP Securities के रूपक डे ने कहा "आवरली चार्ट पर, निफ्टी को 50 EMA के आसपास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। जिससे इंडेक्स 24,300 की ओर फिसल गया। जब तक निफ्टी 24,250 से 24,500 की सीमा के अंदर रहता है। तब तक इसका सेंटीमेंट्स साइडवेज रह सकता है। इस रेंज से एक निर्णायक ब्रेकआउट आने से निफ्टी की दिशा तय हो सकती है।”
रूपक डे के अनुसार निफ्टी में 24,250 और 24,000 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि रेजिस्टेंस 24,500 और 24,750 पर दिखाई दे रहा है।
ऑप्शन डेटा के मुताबिक निकट अवधि रेजिस्टेंस जोन 24,500-24,600 के बीच होने की उम्मीद है। जबकि सपोर्ट 24,300 और फिर 24,000 पर दिखाई दे रहा है।
गुरूवार को कैसी रहेगी Bank Nifty की चाल
आज बैंक निफ्टी भी दबाव में नजर आया। निफ्टी की तुलना में ये खराब प्रदर्शन के साथ 513 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर 51,808 पर बंद हुआ। हालाँकि इसने गिरती रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का बचाव किया। सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर रहा। ये इसके लिए एक पॉजिटिव संकेत है।
Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा, "बैंक निफ्टी वर्तमान में 51,800 - 51,600 के प्रमुख आवरली मूविंग एवरेज के आसपास कारोबार कर रहा है। शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी के 52,400 - 52,500 जोन की ओर बढ़ने की संभावना है।"
एक हफ्ते के कंसोलिडेशन के बाद वोलैटिलिटी तेजी से बढ़ी। इससे बुल्स असहज हो गए। इंडिया VIX, डर का इंडेक्स, 6.85 प्रतिशत उछलकर 15.51 पर पहुंच गया। ये इसका 13 अगस्त के बाद का उच्चतम क्लोजिंग लेवल है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)