Technical View: निफ्टी 17500 के ऊपर टिका तो इसमें दिख सकता है 17900 का लेवल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी को 17,500-17,400 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। अगर यह आने वाले सत्रों में 17,500 के लेवल को होल्ड करता है तो इंडेक्स आसानी से 17,700-17,900 के स्तर तक पहुंच सकता है

अपडेटेड Oct 22, 2022 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी को 41,250 और 41,500 के स्तर पर पहुंचने के लिए 40,500 के लेवल के ऊपर टिकना होगा। जबकि नीचे की तरफ इसमें 40,500 और 40,250 पर सपोर्ट नजर आ रहा है

शुक्रवार 21 अक्टूबर को निफ्टी50 ने पॉजिटिव शुरुआत की। लेकिन यूरोपीय बाजारों में कमजोरी ने सत्र के दूसरे हिस्से में सेंटीमेंट्स को प्रभावित किया। लंबे वीकेंड से पहले सावधानी दिखाते हुए इंडेक्स अंततः सकारात्मक रूप से सपाट बंद हुआ। इसमें लगातार छठे सत्र के लिए अपट्रेंड में बढ़ोत्तरी नजर आई। बैंकों ने बाजार को हरे निशान में बंद होने में मदद की।

निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटा बेयरिश कैंडल बनाया क्योंकि इसकी क्लोजिंग इसकी ओपनिंग से कम स्तरों पर हुई। एक्सपर्ट्स ने कहा कि निफ्टी को अब 17,500-17,400 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। इसलिए अगर यह आने वाले सत्रों में 17,500 के लेवल को होल्ड करता है तो इंडेक्स आसानी से 17,700-17,900 के स्तर तक चढ़ सकता है।

वहीं वीकली बेसिस पर देखें तो निफ्टी50 ने एक अच्छा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इससे ये पता चलता है कि इसमें 17,900 पर अगला पड़ाव होने जा रहा है। इंडेक्स ने अपने पिछले हफ्ते के सभी नुकसानों की भरपाई की। ये पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान 2.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।


अगले हफ्ते कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Kotak Securities के अमोल आठवले ने कहा कि निफ्टी ने सफलतापूर्वक 20 और 50 डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) रेजिस्टेंस के निशान को पार कर लिया। ये काफी हद तक सकारात्मक है। इसने वीकली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया है। इससे मौजूदा स्तरों से अपट्रेंड का संकेत मिल रहा है।

फेड रिजर्व द्वारा दिसंबर में दरें पहले से कम बढ़ाने की उम्मीद में वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद

वहीं निफ्टी के लिए 17,500 और 17,400 प्रमुख सपोर्ट जोन के रूप में काम करेंगे। इससे ऊपर की चाल दिखाने पर इंडेक्स 17,800-17,950 तक जा सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि यदि इंडेक्स 17,500 या 50 डे एसएमए लेवल से नीचे बंद होता है। तो निफ्टी 17,400-17,350 तक लुढ़क सकता है।

अगले हफ्ते कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी 270 अंक बढ़कर 40,371 पर खुला और इंट्रा डे में 41,032 तक बढ़ा। बैंकिंग इंडेक्स 685 अंक की तेजी के साथ 40,784 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट्स पर एक बुलिश कैंडल बनाया।

वीकली स्केल पर भी इसमें एक बड़ा बुलिश कैंडल फॉर्मेशन देखने को मिला। इससे ये पता चलता है कि आने वाले सत्रों में अपट्रेंड जारी रह सकता है। इसके साथ ही बैंक निफ्टी 41,677 के अगले स्तर पर पहुंच सकता है। पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान इसमें 3.8 प्रतिशत की तेजी आई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी को 41,250 और 41,500 के स्तर पर पहुंचने के लिए 40,500 के लेवल को होल्ड करना होगा। जबकि नीचे की तरफ इसमें 40,500 और 40,250 पर सपोर्ट दिखाई दे रहा है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।