Get App

Technical View: निफ्टी में सीमित दायरे में कारोबार जारी रहने की संभावना, जानें 11 अप्रैल को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Nifty की चाल पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि हाल ही में 21,750 के निचले स्तर से तेजी से ऊपर की ओर रिकवरी के बाद, निफ्टी का वोलैटाइल मूवमेंट अब बाजार के शॉर्ट टर्म अपट्रेंड के लिए चिंताजनक नहीं है। उनके अनुसार, इंडेक्स में तत्काल सपोर्ट 22,270 पर नजर आ रहा है। इसमें अगला महत्वपूर्ण ओवरहेड रेजिस्टेंस 22,700 के स्तर के आसपास है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 6:16 PM
Technical View: निफ्टी में सीमित दायरे में कारोबार जारी रहने की संभावना, जानें 11 अप्रैल को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
Bank Nifty पर Lakshmishree Investments के अंशुल जैन ने कहा कि बुधवार के 50,500 के उच्च स्तर से ऊपर जाने पर बैंकिंग इंडेक्स में तेज शॉर्ट कवरिंग हो सकती है

Technical View: आज पूरे सत्र के दौरान निफ्टी 100-110 अंक की रेंज के भीतर कारोबार करता रहा। इसमें नकारात्मक रुझान दिखाई दिया। 9 अप्रैल को वीकली एफएंडओ एक्सपायरी के दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के दिन आरबीआई एमपीसी ने उम्मीद के मुताबिक 25 बेसिस प्वाइंट्स की रेपो दर में कटौती की घोषणा की। आरबीआई ने पूरे वर्ष के लिए मुद्रास्फीति और विकास पूर्वानुमान को घटाकर क्रमशः 4% और 6.5% कर दिया। अमेरिका द्वारा पारस्परिक टैरिफ योजना की शुरुआत और अमेरिका द्वारा 104% टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन की ओर से आगे के जवाबी उपायों की संभावित घोषणा के बीच कमजोर ग्लोबल रुझानों ने सेंटीमेंट्स को प्रभावित किया।

इसलिए, एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि आगामी सत्रों में कंसोलिडेशन और रेंजबाउंड ट्रेडिंग जारी रहेगी। इसमें 22,270 पर सपोर्ट देखने को मिलेगा। इस स्तर से नीचे, डाउनट्रेंड 22,000 तक बढ़ सकता है। जो निफ्टी का प्रमुख सपोर्ट जोन है। ऊपरी स्तर पर, 22,700 तत्काल रेजिस्टेंस है। इसके बाद 22,850 के लेवल पर अहम रेजिस्टेंस दिख सकता है।

पूरे सत्र के दौरान निफ्टी 50 में गिरावट दर्ज की गई। इंडेक्स 137 अंकों की गिरावट के साथ 22,399 पर बंद हुआ। इसने एक छोटा सा बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न डेली चार्ट पर एक इनसाइड बार फॉर्मेशन जैसा दिखाई दिया, जो रेंजबाउंड एक्शन का संकेत दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें